Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ₹4.40 करोड़ की लागत से चंदेरी में दो विद्युत उपकेंद्रों का किया लोकार्पण

    18 hours ago

    1

    0

    चंदेरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज चंदेरी क्षेत्र में ₹2.40 करोड़ की लागत से निर्मित पथखेड़ा तथा ₹2 करोड़ की लागत से निर्मित मड़ी-महीदपुर विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिजली, सिंचाई और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण ही ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि का आधार है।120 दिनों में बनकर तैयार हुआ पथखेड़ा उपकेंद्रलोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मात्र चार माह पूर्व इस उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया था और आज जहां खाली भूमि थी, वहां आधुनिक विद्युत उपकेंद्र खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह तेज गति से विकास कार्यों को पूरा करने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सिंधिया ने कहा, “मैं देश के किसी भी कोने में रहूं, अशोकनगर का झंडा हमेशा मेरे साथ रहेगा। क्षेत्र के विकास के लिए मेरा संकल्प हमेशा सर्वोपरि रहेगा।”अन्नदाता की समृद्धि ही विकास का आधारमड़ी-महीदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए किसानों से प्राकृतिक कृषि अपनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह केवल विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण नहीं, बल्कि किसानों के लिए समृद्धि का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि वे इंद्र देव का आशीर्वाद भी साथ लेकर आए हैं ताकि क्षेत्र में भरपूर वर्षा हो और किसानों की मेहनत सफल हो।सिंचाई, सड़क और बिजली के क्षेत्र में तेज़ी से बदल रही तस्वीरकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि ₹550 करोड़ की चंदेरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से 121 गांवों की लगभग 28,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तथा इसके लिए आधुनिक पंप हाउस भी विकसित किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि एक समय चंदेरी और मुंगावली क्षेत्र में केवल एक-दो विद्युत उपकेंद्र हुआ करते थे, जबकि आज लगभग 15 विद्युत उपकेंद्र स्थापित होकर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और कहा, “जान जाए, वचन न जाए”, जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस का दावा, NCP(SCP) नहीं छोड़ेगा INDIA गठबंधन, विलय पर अटकलों को भी किया खारिज
    Next Article
    Congress ने Youth Declaration के नाम पर युवाओं को ठगा, अब KTR ने मांगा पार्टी का 'Death Declaration'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment