Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किदवई नगर के पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद:दुःख जताया और हर संभव मदद का दिलाया भरोसा, ईरान पर हुए हमले पर बोले

    5 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को मेरठ के किदवई नगर पहुंचकर अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरा घटनाक्रम जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटा वह किदवई नगर रुके। पहले एक नजर डालते हैं हादसे पर 23 फरवरी की शाम किदवई नगर में रहने वाले इकबाल अहमद के घर में अचानक आग लग गई थी, जिसमें उनकी एक पुत्रवधू रुखसार के अलावा पांच बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से ही किदवई नगर में सांत्वना देने वालों का ताता लगा है। सपा और आप के नेता मिलकर जा चुके समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी परिवार से मिलकर सांत्वना दे चुके हैं। उन्होंने भी हादसे पर दुःख जताया था और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। पिता को गले लगाकर दी सांत्वना चंद्रशेखर आजाद करीब 35 मिनट किदवई नगर में रुके। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वह चंद्रशेखर आजाद को सीधे उसे जगह ले गए जहां परिवार से उनकी मुलाकात होनी थी। इकबाल अहमद को देखते ही वह खड़े हो गए और उन्हें गले लगाया। इसके बाद इकबाल अहमद के हर बेटे से वह मिले और उन्हें सांत्वना दी। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में पुलिस ने तीन युवतियों को मकान से निकाला:एक युवक हिरासत में, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    रामपुर की मस्जिद शहीद सद्दन बाबा में जश्ने तकमील-ए-कुरान:हाफिजों की गुलपोशी, दुआ और मिठाई वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment