Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अशोक शुक्ला:दक्षिण की बाजारों में संगठन को किया जाएगा मजबूत

    3 hours ago

    1

    0

    किदवई नगर मार्बल मार्केट में गुरुवार को आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने अशोक शुक्ला को किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कानपुर दक्षिण क्षेत्र की सबसे बड़ी बाज़ार किदवई नगर में व्यापारियों की कई समस्याएं हैं। संगठन को मजबूत किया जा रहा है और एक माह के अंदर किदवई नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नई संपूर्ण कमेटी घोषित की जाएगी। समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा नवमनोनीत किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए वह हमेशा खड़े हैं। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। उनका प्रथम उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। वह एक माह के भीतर कमेटी की घोषणा करेंगे। दक्षिण में संगठन को करेंगे मजबूत दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री केके गुप्ता ने कहा कि किदवई नगर में व्यापारियों को मजबूत संगठन बनने के बाद दक्षिण की सभी बाजारों में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा और दक्षिण की सभी बाजारों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश युवा संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार ,टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड़, दक्षिण युवा वरिष्ठ महामंत्री प्रखर श्रीवास्तव, मोहम्मद ताहिर, आशुतोष दीक्षित, अभिषेक दीक्षित,विनोद शुक्ल, अभिषेक शुक्ला, चित्रांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंडियामई धाम में ठाकुर कृष्ण बिहारीजी महाराज ने खेली होली:फिरोजाबाद में भक्तों के साथ अबीर-गुलाल से होली खेलते हुए नगर भ्रमण
    Next Article
    बलिया में पुलिसकर्मियों ने खेली होली,VIDEO:डीएम-एसपी और सीडीओ ने भी रंग लगाया, गानों पर जमकर किया डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment