Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पुलिसकर्मियों ने खेली होली,VIDEO:डीएम-एसपी और सीडीओ ने भी रंग लगाया, गानों पर जमकर किया डांस

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया पुलिस लाइन स्थित आरडी त्रिपाठी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिलाधिकारी (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ फूल और गुलाल से होली खेली। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने होली के गानों पर ठुमके लगाए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जलपान भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि होली का पावन पर्व 2 मार्च से लगातार मनाया जा रहा है, जिसमें पुलिस की सक्रियता बनी हुई है। 2 और 3 मार्च को होलिका दहन हुआ था, जबकि 4 मार्च को पूरे जनपद में रंगोत्सव मनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि इसी क्रम में आज पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की होली मनाई गई है। सभी कार्मिकों ने मर्यादा और शालीनता के साथ इसमें भाग लिया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी उपस्थित लोगों ने होली का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक ने पूरे जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए सभी जनपद वासियों को धन्यवाद दिया और पुलिस को भरपूर समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उधर, जनपद के सभी थानों में भी पुलिस कर्मियों ने हर्षोल्लास के वातावरण में होली का त्योहार मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अशोक शुक्ला:दक्षिण की बाजारों में संगठन को किया जाएगा मजबूत
    Next Article
    आगरा के दो युवकों की मनिया में मौत:होली खेलने धौलपुर जा रहे थे, कार ने बाइक में मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment