Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या चुनाव में सामने आएंगी यूपी की तीन मोस्ट वांटेंड:माफिया अतीक की बेगम को लेकर गरमाने लगी राजनीति, पुलिस लाएगी या खुद सामने आएंगी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा और अतीक की बहन ईनामी आयशा नूरी अब तक फरार हैं। सभी एजेंसियों के रडार से दूर माफिया परिवार की ये महिलाएं कहां हैं किसी को नहीं पता। यूपी पुलिस, एसटीएफ, लोकल इंटीलिजेंस के साथ ही ईडी भी इनका सुराग पाने को नाकों चले चबाती रही लेकिन फरारी में माफिया अतीक कुनबे की यह महिलाएं गुमनामी के अंधेरे में हैं। 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव हैं। प्रदेश में चुनावी महासमर की तैयारी जोरों पर हैं। जिन की तरह बाहर आएंगी योगी सरकार भी माफियाओं को उखाड़ फेंकने का दम भर रही है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं कि क्या विधानसभा चुनाव के दौरान माफिया परिवार की यह तीन मोस्ट वांडेट महिलाएं बाहर आएंगी। अतीक को लेकर यूं भी राजनीतिक गर्म ही रहती है। ऐसे में चुनाव के दौरान प्रदेश में यह बड़ा घटनाक्रम सामने आएगा। खुद आएंगी या फिर यूपी पुलिस सामने लाएगी यह सवाल अलग ही है। खास चर्चा यह भी है कि महीनों से यूपी पुलिस ने इन तीनों महिलाओं की तलाश भी ठंडे बस्ते में डाल रखी है। जानिए, कहां मिली आखिरी लोकेशन शाइस्ता परवीन : ओडिशा जैनब फातिमा : हटवा गांव (प्रयागराज) पुलिस शाइस्ता और जैनब को क्यों तलाश रही? 24 फरवरी, 2023 में प्रयागराज में उमेश पाल का मर्डर हुआ। माफिया अतीक अहमद पर हत्या कराने का आरोप लगा। अरमान, गुलाम, शाबिर, गुड्‌डू मुस्लिम और अतीक का बेटा असद CCTV में गोली चलाते हुए दिखे। अतीक गुजरात की जेल में, जबकि उसका भाई अशरफ बरेली जेल में बंद था। अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब पर उमेश पाल की हत्या की साजिश में शामिल होने और शूटर्स की मदद करने के आरोप लगे। 8 राज्यों में अलर्ट, शाइस्ता-जैनब वांटेड हैं यूपी पुलिस ने 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया। राज्यों की पुलिस को बताया गया कि ये महिलाएं वांटेड हैं। दिल्ली समेत चुनिंदा एयरपोर्ट पर उनकी फोटो भेजी गई। लुक आउट नोटिस जारी हुआ, लेकिन जांच एजेंसियां दोनों को ट्रेस नहीं कर सकीं। माफिया अतीक के परिवार की 3 महिलाओं पर इनाम घोषित है। शाइस्ता पर 50 हजार, जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी पर 25-25 हजार का इनाम है। उन्हें प्रयागराज पुलिस, STF, लोकल इंटेलिजेंस तलाश रही है। वहीं, शाइस्ता को इन तीनों एजेंसियों के अलावा ED भी तलाश रही है। उमेश पाल मर्डर के बाद शाइस्ता अंडरग्राउंड हुई माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के तीसरे दिन यानी 27 फरवरी, 2023 से फरार हो गई। शाइस्ता को आखिरी बार तब देखा गया, जब पुलिस टीमों ने अतीक के बेटे अहजम और अबान से पूछताछ की। तब शाइस्ता चकिया (प्रयागराज) में थी। उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर 5 लाख के इनामी शूटर्स गुड्‌डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद जैनब फरार हो गई। इन सभी के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात तक छापेमारी हुई। बाद में एक टीम कई दिनों तक हैदराबाद में रही, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका। शाइस्ता की लास्ट लोकेशन दिल्ली के बाद ओडिशा में मिली थी। पुलिस ओडिशा पहुंची, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जैनब केस की पैरवी करती रही, केस में नाम आते ही गायब हुई जैनब की बात करें तो उमेश हत्याकांड के बाद कई दिनों तक वो शहर में रही। वकीलों के साथ वह पैरवी में जुटी रही। जैनब ने रिपोर्टर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि अतीक-अशरफ को फंसाया जा रहा है। इस दौरान अतीक की बहन आयशा नूरी भी साथ थी। आयशा ने यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी पर आरोप लगाए थे कि चूंकि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने वाली थी, इसलिए पूरे परिवार को फंसाया जा रहा। नंदी पर 5 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगाया गया। इसके बाद जैनब साबरमती जेल से अतीक को लाए जाने के दौरान कार में नजर आई थी। फरारी के बाद जैनब की लोकेशन लखनऊ मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की तो अशरफ के वकील विजय मिश्र की गिरफ्तारी की गई, लेकिन जैनब नहीं मिली। फिर जैनब की लोकेशन उसके मायके हटवा प्रयागराज में मिली। तब 6 टीमों ने हटवा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। ड्रोन तक से घरों की निगरानी कराई गई। हटवा के बाद से जैनब की लोकेशन फिर कहीं नहीं मिली। हालांकि, कहा जाता रहा कि वह हटवा में ही किसी मकान में अंडरग्राशाइस्ता पर 7 केस, 2 मकान गिराए गए अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 7 केस दर्ज हैं। 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति है। शाइस्ता के नाम पर रजिस्टर्ड दो मकान गिराए गए। वहीं, जैनब बीए पास है। 3 बेटी, 1 बेटा है। 50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बताई जाती है। जैनब के 2 मकान और उसके भाइयों के 3 मकान गिराए गए। जैनब पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के अलावा वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने का केस है। अतीक के परिवार और करीबियों के 16 मकान गिराए जा चुके हैं। अतीक के 2 बेटे जेल में, 2 हटवा इलाके में रह रहे माफिया अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में है। दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद झांसी में STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। 2 छोटे बेटे अहजम और अबान धूमनगंज के हटवा इलाके में रह रहे हैं। दोनों की सुरक्षा में गनर तैनात हैं उंड है। 3 हजार करोड़ का मालिक अतीक का परिवार माफिया अतीक और उसका परिवार पुलिस और ED के रिकॉर्ड में 3000 करोड़ का मालिक है। ED ने अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है। ED को अब शाइस्ता की तलाश है। आरोप पत्र में कहा- शाइस्ता ने करोड़ों की धन उगाही की। अवैध रूप से अर्जित माफिया की संपत्ति में शाइस्ता परवीन का दखल सामने आया है। ED ने दिसंबर, 2021 में अतीक और शाइस्ता की 8.14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 20 सेकेंड में बुलेट चोरी, VIDEO:घर के बाहर से बाइक पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
    Next Article
    लखनऊ में मामा पर भांजी से रेप का आरोप:नाबालिक के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला; मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment