Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या फिर साथ होंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह-ज्योति:पावर स्टार की टोटल संपत्ति 16 करोड़, पत्नी ने मांगी 10 करोड़ एलिमनी; कितनी मिलेगी?

    13 hours ago

    1

    0

    भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता कोर्ट की चौखट का चक्कर काट रहा है। ज्योति एक तरफ रो-रोकर 7 साल की शादी का दर्द बयां कर रहीं तो दूसरी तरफ तलाक की मांग के साथ एलिमनी में 10 करोड़ रुपए की डिमांड कर रहीं। क्या ये रिश्ता फिर से पटरी पर आएगा या एलिमनी की जंग में करोड़ों का हिसाब बनेगा? 16.75 करोड़ की संपत्ति के मालिक पवन क्या 10 करोड़ देंगे? नियम क्या कहता है, जानेंगे आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में...। सवाल-1ः भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का पूरा मामला क्या है? जवाबः ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। सवाल-2ः ज्योति अब भी पवन के साथ रहना चाहती हैं। क्या दोनों फिर साथ आ सकते हैं? जवाबः दोनों के फिर से साथ रहने की संभावना बेहद कम है। हालांकि, ज्योति के वकील ने भास्कर को बताया कि ज्योति सिंह ने जज से कहा है कि मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं।’ सवाल-3ः ज्योति ने पवन सिंह से 10 करोड़ एलिमनी मांगी। एलिमनी होती क्या है? जवाबः ज्योति के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया, 'ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’ अब जानिए, एलिमनी होती क्या है… जब एक व्यक्ति दूसरे को खाना, कपड़ा, घर, एजुकेशन और मेडिकल जैसी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करता है तो उसे मेंटेनेंस (एलिमनी) यानी गुजारा भत्ता कहते हैं। हिंदू मैरेज एक्ट 1955 के तहत 2 तरह की एलिमनी (गुजारा भत्ता) होती है। भत्ता कितना होगा यह पति की आय, संपत्ति, जिम्मेदारियां आदि को देखते हुए कोर्ट तय करता है। सवाल-4ः ज्योति को क्या 10 करोड़ रुपए और घर एलिमनी के तौर पर मिल सकता है? जवाबः इसकी संभावना बेहद कम है। क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक, भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नेटवर्थ ही कुल 16 करोड़ 75 लाख रुपए है। 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। एलिमनी तय करने का कोई सटीक फॉर्मूला नहीं है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कुछ बेंचमार्क तय किए हैं। जैसे… सुप्रीम कोर्ट के इस आधार को हूबहू पवन सिंह और ज्योति पर लागू किया जाए तो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैं ठाकुर हूं...वायरल वीडियो में पुलिस ने शुरू की जांच:पूर्व बैंक कर्मी के पति से थाने में 20 मिनट पूछताछ; बोले- हम भी तहरीर देंगे
    Next Article
    उन्नाव में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment