Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या है China का 'Panda Bond'? Pakistan ने इसके जरिए पहली बार जुटाया 25 करोड़ का फंड

    18 hours ago

    2

    0

    पाकिस्तान ने चीन में अपना पहला ‘पांडा बॉन्ड’ जारी करते हुए 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए और इसके साथ ही उसने चीनी पूंजी बाजार में प्रवेश किया है। पांडा बॉन्ड वह ऋण साधन होता है जो चीनी रेनमिन्बी (आरएमबी) में किसी विदेशी इकाई जैसे संप्रभु सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठन या बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा जारी किया जाता है। यह चीन के घरेलू पूंजी बाजार में सीधे बेचा जाता है।इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh की Pakistan को सीधी चेतावनी, नजर उठाई तो वो होगा जो अब तक नहीं हुआ वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस बॉन्ड पर 2.5 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गई है और इसकी परिपक्वता अवधि तीन वर्ष है। शहजाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ प्रारंभिक पांडा बॉन्ड तीन वर्ष की स्थिर ब्याज दर वाला साधन है जिससे यह चीन के विदेशी पूंजी बाजार में पाकिस्तान का पहला आरएमबी-मूल्यांकित संप्रभु निर्गम बन गया है। ’’ समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ के अनुसार, पाकिस्तान ने पिछले महीने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए ‘यूरोबॉन्ड’ (एक अंतरराष्ट्रीय ऋण साधन) भी जारी किया था। पाकिस्तान ने सऊदी अरब से जमा के रूप में अतिरिक्त तीन अरब अमेरिकी डॉलर भी जुटाए और संयुक्त अरब अमीरात को 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर लौटाए।इसे भी पढ़ें: Taliban ने दिया भारत को अफगान-पाक बॉर्डर का ठेका, 46 मिलियन डॉलर की बड़ी डील! पाकिस्तान को दो मौजूदा ऋण सुविधाओं के तहत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर भी प्राप्त हुए। सलाहकार खुर्रम शहजाद ने कहा कि यह निर्गम केवल वित्तीय लेनदेन से अधिक है, क्योंकि इससे चीन के पूंजी बाजार में पाकिस्तान का प्रवेश हुआ है और पाकिस्तान-चीन वित्तीय सहयोग को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा, “ पांडा बॉन्ड की सफलता वैश्विक निवेशकों को यह मजबूत संकेत देती है कि पाकिस्तान की आर्थिक सुधार प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। ’’ उन्होंने बताया कि इस निर्गम को एशियाई विकास बैंक और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक का समर्थन प्राप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia में तनाव के बीच PM Modi का UAE दौरा, बोले- शांति के लिए भारत हरसंभव सहयोग देगा
    Next Article
    LPG और तेल की अब नहीं होगी कोई कमी? दोस्त UAE संग भारत ने कर ली कौन सी गजब की डील

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment