Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या ईशान लौटे तो नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मुकाबला आज; अर्शदीप 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। मैच से पहले चर्चा इस बात की नहीं है कि भारत यह मुकाबला जीतेगा या नहीं। क्योंकि टीम इंडिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। डिबेट इस बात पर है कि सूर्यवंशी यह मैच खेलेंगे या नहीं। इसकी वजह है कि ईशान किशन ने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस शुरु कर दी है। अब अगर उनकी प्लेइंग-11 में वापसी होती है, तो वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है। ईशान को पहले टी-20 के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में सूर्यवंशी को मौका मिला। पिछले मैच में वैभव ने 19 गेंद में 45 रन बनाए थे। उन्होंने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए सबसे तेज शतकीय साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। अर्शदीप और सैंटनर 150 विकेट से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह ने 102 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 149 विकेट लिए हैं। वे एक और विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी आज 150 विकेट पूरे कर सकते हैं। उनके भी 149 विकेट हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बनेंगे। उनसे पहले ईश सोढ़ी और टिम साउदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हेड टू हेड में भारत आगे भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैच में जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है। अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए अभिषेक शर्मा इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैच में 169 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.02 का रहा है। पिछले मैच में उन्होंने 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सीरीज में भारत के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं अक्षर पटेल के नाम 2 विकेट है। कुलदीप या वरुण को मिल सकता है मौका सीरीज अपने नाम कर चुका भारत आखिरी 2 मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को इस सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम मैनेजमेंट इनमें से किसी एक को मौका दे सकता है। शिवम दुबे को भी नितीश कुमार रेड्डी की जगह खिलाया जा सकता है। मयंक यादव को भी प्रिंस यादव या भुवनेश्वर की जगह खिलाने पर टीम विचार कर सकती है। सैंटनर इकलौते गेंदबाज, जिनकी इकोनॉमी 7 से नीचे सैंटनर इस सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। कमाल की बात है कि वे सीरीज के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने 9 से कम इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। उनकी इकोनॉमी 7 रही है। ग्लेन फिलिप्स ने सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैच में 169 रन बनाए। उनके अलावा न्यूजीलैंड को फिन एलन से भी तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। फर्ग्यूसन बाहर, फिशर को मौका मिल सकता है तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाकी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। ब्लेयर टिकनर को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। ईडन पार्क में बल्लेबाजों को मदद इस मुकाबले में एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में सीधी बाउंड्री काफी छोटी हैं। ऐसे में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं, गेंदबाज इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार/मयंक यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर, ब्लेयर टिकनर/नाथन स्मिथ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:सीरीज ‘एक्स-मेन’ में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था
    Next Article
    राशिद T20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज:उमरजई का 44 गेंद पर शतक, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे सीरीज जीती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment