Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:सीरीज ‘एक्स-मेन’ में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था

    2 hours ago

    1

    0

    हॉलीवुड एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का बुधवार को लॉस एंजिल्स में 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने एक्स-मेन ' और 'स्टार ट्रेक' फ्रेंचाइजी में काम किया था। एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने घर पर आखिरी सांस ली। वह अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे। उस समय उनकी पत्नी सनी उनके साथ थीं। उनके निधन के बाद ह्यू जैकमैन, विलियम शैटनर, मार्वल स्टूडियोज और कई सह-कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए दुख जताया। पैट्रिक स्टीवर्ट के परिवार में उनकी पत्नी सनी ओजेल और पहली शादी से दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम डेनियल स्टीवर्ट और बेटी का नाम सोफी एलेक्जेंड्रा स्टीवर्ट है। 60 साल से ज्यादा समय तक एक्टिंग की पैट्रिक स्टीवर्ट ने 60 साल से ज्यादा समय तक थिएटर, टीवी और फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1966 में रॉयल शेक्सपियर कंपनी से जुड़कर थिएटर में अपनी पहचान बनाई। उन्हें साइंस-फिक्शन सीरीज 'स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन' में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड के किरदार से दुनियाभर में पहचान मिली। इसके अलावा, उन्होंने 'एक्स-मेन ' फिल्मों में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर यानी प्रोफेसर एक्स का किरदार निभाया। वह 'ड्यून', 'एक्सकैलिबर' और 'ग्रीन रूम' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। पैट्रिक स्टीवर्ट को मिला था नाइटहुड सम्मान पैट्रिक स्टीवर्ट को उनके शानदार अभिनय के लिए कई सम्मान मिले थे। इनमें ब्रिटेन का प्रतिष्ठित नाइटहुड सम्मान भी शामिल था। थिएटर में उनके बेहतरीन काम के लिए उन्हें दो प्रतिष्ठित लॉरेंस ओलिवियर अवॉर्ड मिले। वहीं, उन्होंने बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम की कैटेगरी में एक ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता। इसके अलावा, वह अपने करियर में चार एमी अवॉर्ड, तीन गोल्डन ग्लोब और एक टोनी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए। पैट्रिक स्टीवर्ट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज पैट्रिक स्टीवर्ट के नाम लाइव-एक्शन मार्वल किरदार निभाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2000 में आई फिल्म 'एक्स-मेन' में पहली बार प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर यानी प्रोफेसर एक्स का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 2022 में आई फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में भी यह भूमिका निभाई। इस तरह उन्होंने 21 साल और 296 दिनों तक एक ही मार्वल किरदार निभाया। इसी लंबे सफर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया। ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ होगी आखिरी फिल्म पैट्रिक स्टीवर्ट फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में नजर आएंगे। यह पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म होगी। मार्वल स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मार्वल स्टूडियोज में हम सभी सर पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन से बेहद दुखी हैं।” स्टूडियोज ने कहा, “सर पैट्रिक ने प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर को असाधारण गरिमा, समझदारी और इंसानियत के साथ जीवंत किया। ‘एक्स-मेन’ से 'लोगान' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' तक, उन्होंने इस किरदार को कई पीढ़ियों के प्रशंसकों के लिए यादगार बना दिया।” ह्यू जैकमैन ने कहा- मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा ‘एक्स-मेन’ फ्रेंचाइजी में ह्यू जैकमैन ने पैट्रिक स्टीवर्ट के साथ काम किया था। ह्यू ने पैट्रिक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा, “आज हमने स्टेज और स्क्रीन के महान कलाकारों में से एक को खो दिया। मेरी नजर में वे एक शानदार दोस्त और इंसान भी थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। पैट्रिक स्टीवर्ट, मैं आपको जिंदगीभर याद करूंगा।” विलियम शैटनर ने कहा- दिल टूट गया पैट्रिक स्टीवर्ट ने 1994 की फिल्म 'स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन' में विलियम शैटनर के साथ काम किया था। विलियम ने इमोशनल पोस्ट में कहा कि उनका दिल टूट गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पैट्रिक के साथ तस्वीर शेयर की। विलियम ने लिखा, यह हफ्ता कितना दुखद रहा है। सर पैट्रिक स्टीवर्ट मेरे दोस्त, सहकर्मी और शानदार अभिनेता थे। स्टेज से लेकर एंटरप्राइज के ब्रिज तक, उन्होंने अपने हर काम में समझदारी, गरिमा और इंसानियत दिखाई। कैप्टन पिकार्ड हम सभी के बेहतर रूप का प्रतीक थे। उन्हें निभाने वाले इंसान भी ऐसे ही थे। मैं उनके और उनके काम के लिए स्नेह और सम्मान से भरा था। मेरी संवेदनाएं सनी और उनके परिवार के साथ हैं। उनकी बहुत कमी खलेगी। डैफने कीन ने पैट्रिक को दिग्गज बताया फिल्म 'लोगान' में पैट्रिक और ह्यू जैकमैन के साथ काम कर चुकीं डैफने कीन ने भी एक लंबा नोट लिखा। फिल्म में उन्होंने लॉरा यानी X-23 का किरदार निभाया था। डैफने ने लिखा, “मुझे आज पैट्रिक के निधन की खबर मिली। यह अजीब संयोग है, क्योंकि पिछली रात मैं उन्हें एक ईमेल लिख रही थी। मैंने काफी समय से उन्हें ईमेल नहीं किया था।” उन्होंने लिखा, “वे दयालु, सच्चे, मजाकिया, अलग, परवाह करने वाले और आकर्षक इंसान थे। मुझे उनके अंतहीन मजाक, दूसरों का ख्याल रखने की आदत और रंग-बिरंगे पढ़ने वाले चश्मे याद हैं।” ……………. यह खबर भी पढ़ें... ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे ने सुसाइड किया: 34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था अमेरिकी टीवी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया था। अमेरिकी वेबसाइट TMZ के मुताबिक, एक्टर के प्रतिनिधि ने बताया था कि उन्होंने टेक्सास में आत्महत्या की थी। उन्होंने ‘द ओक रूम’, ‘ट्रायम्फ’ और ‘द गार्डियंस ऑफ जस्टिस’ जैसी फिल्मों और सीरीज में भी काम किया था। वह दिव्यांग कलाकारों के अधिकारों के लिए भी आवाज उठाते थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का केदारनाथ जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो
    Next Article
    क्या ईशान लौटे तो नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मुकाबला आज; अर्शदीप 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनेंगे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment