Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KDA ने 15 बीघा अवैध प्लाटिंग में गिराए निर्माणाधीन मकान:अधिकारी बोले- धोखा देकर बेचे जा रहे थे प्लॉट, 60 बीघा अवैध-प्लाटिंग चिंहित

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के द्वारा अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को 15 बीघे में जेसीबी चलाई गई। प्रवर्तन जोन-1बी के द्वारा बिना नक्शा पास कराए ग्राम कटरी ख्योरा और ग्राम चिरान रोड में अलग अलग तीन स्थानों में कार्रवाई की गई, जिसमें मकानों में बनाए जा रहे मकानों को भी गिराया गया है। केडीए की टीम के पहुंचते ही अवैध निर्माण व प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। केडीए के अधिकारियों ने सबसे पहले माइक लगाकर एनाउंसमेंट किया, उसके बाद चिंहित किए गए स्थानों पर हुए निर्माण को जेसीबी के माध्यम से गिरवाया। केडीए के अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त ग्राम- गम्भीरपुर के अन्तर्गत लगभग 60 बीघा क्षेत्रफल की अवैध प्लाटिंग चिन्हित किया गया है। इस स्थान पर भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। कटरी ख्योरा व वाटर पार्क के पास हुई कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1बी के विशेष कार्याधिकारी व उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम सबसे पहले ग्राम कटरी ख्योरा पहुंची। यहां राम बाबू , शिव दुलारे व अन्य द्वारा लगभग चार बीघा और छेदी लाल, नारायण, कुंजी लाल, सोनू व अन्य द्वारा पांच बीघा में अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग की जाती मिली। इसके अलावा आनन्द विहार सोसाइटी ग्राम-चिरान रोड जंगल वाटर पार्क के पास लगभग छह बीघा में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। दो जेसीबी से गिरा अवैध निर्माण तीन अलग-अलग स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग में केडीए की टीम ने एंट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित/अर्द्धनिर्मित/निर्माणाधीन आदि को दो जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त/समाप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार, लाल सिंह और थाना-बिठूर पुलिस मौजूद रही। प्लाटिंग से पहले केडीए की अनुमति अनिवार्य विशेष कार्याधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों पर बिना अनुमति के जमीन की प्लाटिंग की जा रही है। धोखा देकर प्लाट बेचे जा रहे है। नियमानुसार किसी भी प्रकार की प्लाटिंग से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति/स्वीकृति लेना अनिवार्य है। ऐसी अवैध कालोनियों में न तो सड़क, नाली, बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं या तो नही रहती है या मानकों के अनुसार नहीं रहती है। इसके अलावा जल भराव की समस्या बढ़ती है। केडीए ने आम जनमानस से की अपील - केवल केडीए से स्वीकृत कालोनियों में प्लाट खरीदें। - नक्शा व ले-आउट की जांच कर लें। - प्लाट खरीदने से पहले केडीए से जानकारी कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ड्रम फैक्ट्री में लगी आग, VIDEO:खरपतवार में जल आग से उड़ी चिंगारी, लाखों का सामान जला, 1 किमी दूर तक दिखी लपटें
    Next Article
    TET की अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक:वाराणसी में काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाए, BSA ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment