Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में ड्रम फैक्ट्री में लगी आग, VIDEO:खरपतवार में जल आग से उड़ी चिंगारी, लाखों का सामान जला, 1 किमी दूर तक दिखी लपटें

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के मिल एरिया में एक प्लास्टिक ड्रम बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग का गुबार एक किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था।सूचना मिलने पर तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले में विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। यह फैक्ट्री, जिसका नाम भारत ड्रम है, पिछले पांच वर्षों से यहां ड्रम बनाने का काम कर रही है। प्लास्टिक के ड्रमों में आग लगने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देखें 3 तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के पीछे सूखे खरपतवार और सरपट पड़े थे। आशंका है कि किसी ने इन खरपतवारों में आग लगाई, जिसकी चिंगारी फैक्ट्री तक पहुंच गई और अचानक पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मिल एरिया थाना अध्यक्ष विनय रावत ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में धरने पर बैठे सरकारी टीचर:बोले-TET की तरह विधायक-सांसदों के लिए भी अनिवार्य हो योग्यता परीक्षा
    Next Article
    KDA ने 15 बीघा अवैध प्लाटिंग में गिराए निर्माणाधीन मकान:अधिकारी बोले- धोखा देकर बेचे जा रहे थे प्लॉट, 60 बीघा अवैध-प्लाटिंग चिंहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment