Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा MLC विशाल सिंह 'चंचल' का 42वां जन्मदिन:गाजीपुर में समर्थकों ने केक काटकर मनाया, दीं शुभकामनाएं

    1 hour ago

    2

    0

    गाजीपुर में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह "चंचल" का 42वां जन्मदिन समर्थकों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर गाजीपुर के कई समर्थकों और शुभचिंतकों ने मोबाइल फोन के माध्यम से भी एमएलसी को जन्मदिन की बधाई दी। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में स्थानीय नागरिकों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर खुशी व्यक्त की। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने महाजन टोली वार्ड स्थित अपने हरिशंकरी आवास पर सहयोगियों और समर्थकों के साथ केक काटा। उन्होंने सभी का मुंह मीठा कराया और उपस्थित लोगों ने एमएलसी विशाल सिंह "चंचल" के दीर्घायु होने तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में मंत्री बच्चा तिवारी, प्रहलाद पांडे, कमलेश सिंह, मयंक तिवारी, सभासद संदीप श्रीवास्तव, रूपक तिवारी, बुलबुल दत्ता, सचिन अग्रहरि, योगेश शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, रोहित, राजू वर्मा, पिंटू गोयल और रोहित अग्रवाल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में एलएलबी का छात्र लापता:8 दिन बाद होनी है शादी, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी, मंगेतर ने दी तहरीर
    Next Article
    श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, गोवध के 4 आरोपी गिरफ्तार:एक घायल, पूर्व की गोवध घटनाओं में भी थे सभी शामिल, पहले से भी दर्ज है मामले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment