Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala Assembly Election | केरल को विकास की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में 10,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    3 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केरल के तटीय शहर कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बड़ी गति प्रदान की। प्रधानमंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं पेट्रोलियम, सड़क, रेल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।इसे भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2027 के लिए Dhami सरकार का मेगा प्लान, 1000 करोड़ का बजट आवंटित पीएम मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी, दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया (जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है) और रेल क्षेत्र में 142 करोड़ रुपये की पहल राष्ट्र को समर्पित की।इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: घर की Negative Energy और आर्थिक तंगी होगी दूर, आजमाएं ये शक्तिशाली Vastu Upay  प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में संपर्क सुविधा बेहतर बनाने और टिकाऊ परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नयी रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशन - षोरणूर जंक्शन, कुट्टिपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनाशेरी रेलवे स्टेशन - का भी उद्घाटन किया। करीब 52 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित इन स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia War का असर: Tamil Nadu में LPG संकट? CM स्टालिन ने PM मोदी से की ये मांग
    Next Article
    ईरान की 'स्ट्रेटेजिक' चुप्पी! America की निंदा की, पर भारत को लेकर नरम रुख क्यों अपना रहा तेहरान?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment