Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU-कनाडा के मैनिटोबा विश्वविद्यालय के बीच MOU साइन:शोध और नवाचार के लिए हुआ करार, आर्थिक मदद भी मिलेगी

    5 hours ago

    1

    0

    KGMU अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। शोध को नई ऊंचाईयां और मजबूती प्रदान करने के लिए KGMU प्रशासन ने अहम कदम बढ़ाया है। KGMU और कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के बीच गुरुवार को करार हुआ। ब्राउन हॉल में भव्य कार्यक्रम हुआ। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि हालिया अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से विश्वविद्यालय को चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। इससे न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि छात्रों और शिक्षकों को भी वैश्विक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि करार के तहत KGMU के विद्यार्थी विदेशी संस्थानों के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और शोध कार्य में भाग ले सकेंगे। वहीं शिक्षकों को भी संयुक्त शोध परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने काम को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। इनोवेशन पर रहेगा फोकस कुलपति ने भरोसा जताया कि यह पहल विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में अहम साबित होगी। इससे उच्च गुणवत्ता वाले शोध को बढ़ावा मिलेगा और नई तकनीकों व आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि KGMU का लक्ष्य चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता हासिल करना है। यह समझौता उस दिशा में एक मजबूत कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एरा युनिवर्सिटी में बायोएथिक्स यूनिट की स्थापना:डा. रसेल डिसूजा बोले, नैतिकता, जागरुकता और वैज्ञानिक प्रगति के संतुलन को देगा मजबूती
    Next Article
    लखनऊ में हार्ट अटैक पर 200 एक्सपर्ट करेंगे मंथन:कॉर्डियक कॉन्फ्रेंस में दिल की बीमारी-इलाज पर चर्चा होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment