Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में पूर्व मंत्री से मिले दोनों उपमुख्यमंत्री:ब्रजेश पाठक के साथ केशव मौर्य ने जाना हाल, डॉक्टरों से ली इलाज की जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी के दोनों डिप्टी सीएम बुधवार को दोपहर बाद अचानक KGMU कैंपस पहुंचे। यहां बीते 6 दिनों से भर्ती पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह गौर से भेंट की। उनकी तबीयत का हाल जाना और डॉक्टरों से भी इलाज का अपडेट लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री के परिजनों से भी बातचीत की। इससे पहले सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी KGMU पहुंचकर पूर्व मंत्री से उनका हाल जाना था। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर का बीते 6 दिनों से KGMU के प्राइवेट वार्ड में इलाज चल रहा है। KGMU के मेडिसिन और जनरल सर्जरी समेत दूसरे विभाग के डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। पीएम के कार्यक्रम से लौटकर पहुंचे KGMU बुधवार को पीएम के कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब सवा 2 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक कैंपस पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री से सेहत की जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान इलाज को लेकर भी बातचीत हुई। इनकी निगरानी में हो रहा इलाज प्रयागराज निवासी नरेंद्र सिंह गौर भाजपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, परिवारीजनों ने उन्हें KGMU में भर्ती कराया। यहां मेडिसिन विभाग के डॉ.दीपक भागचंदानी के निगरानी में उनका इलाज शुरू हुआ। उन्हें डायबिटीज, यूरीन और रीढ़ की हड्डी में परेशानी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सात फेरों से पहले दूल्हे की मौत:दुल्हन के दरवाजे पर बिगड़ी तबीयत, एक दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था
    Next Article
    श्रावस्ती में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल:CMO ने कई सीएचसी अधीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment