Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खलीलाबाद सचिव गणेश त्रिपाठी एआरओ परीक्षा में प्रदेश टॉपर:संतकबीर नगर में सहकर्मियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

    4 hours ago

    1

    0

    खलीलाबाद ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात गणेश त्रिपाठी ने सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) यूपीपीएससी परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार देर रात जारी किए गए परीक्षा परिणाम में उन्होंने यह गौरव प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सोमवार को उनका स्वागत किया। गणेश त्रिपाठी वर्तमान में खलीलाबाद ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। गांव के विकास और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यस्त जिम्मेदारियों के बावजूद, उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के जुनून और कठिन परिश्रम से सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की। सोमवार को जिला मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन चंद के नेतृत्व में गणेश त्रिपाठी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री चंद ने कहा कि गांवों के विकास और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में एक सचिव दिन-रात मेहनत करता है। ऐसे में एक सचिव द्वारा प्रदेश स्तरीय परीक्षा में टॉपर बनना हम सभी के लिए गर्व की बात है। साथी सचिव शिव प्रकाश सिंह और प्रशांत यादव ने भी गणेश त्रिपाठी की सफलता को ऐतिहासिक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष क्षितिज चौधरी, सतीश मौर्य, संरक्षक अनिल कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, अजीत शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश त्रिपाठी, राजन सिंह, सिद्धनाथ पांडेय, संदीप चौधरी, संदीप शुक्ला सहित तमाम सचिवों और ग्राम प्रधानों ने उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से परेशानी:व्यापार मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खोलने की मांग की
    Next Article
    US Pilot Rescue: ईरान में फंसे पायलट को बचाने के लिए ट्रंप ने कराया सबसे खतरनाक ऑपरेशन, जिसकी दुनिया में हो रही चर्चा, खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment