Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खराब मौसम के कारण हैदराबाद-हुबली फ्लाइट बेंगलुरु डायवर्ट:तीन घंटे हवा में रहा विमान, बाद में हुबली पहुंची फ्लाइट; सभी 22 यात्री सुरक्षित

    10 hours ago

    1

    0

    खराब मौसम के चलते हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की एक फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और इसे शाम 4:30 बजे हुबली पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के कारण विमान तय समय पर लैंड नहीं कर सका और करीब तीन घंटे तक हवा में ही रहा। इस दौरान कुछ यात्रियों में घबराहट फैल गई। कई लोग भावुक हो गए और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। अधिकारियों ने बताया कि मौसम सुधरने की उम्मीद में विमान ने करीब एक घंटे तक हुबली के ऊपर चक्कर लगाए। बाद में सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। एक अधिकारी ने कहा, “यह सामान्य प्रक्रिया है। पायलट मौसम की स्थिति को देखते हुए ऐसा निर्णय लेते हैं।” फ्लाइट शाम करीब 6:30 बजे बेंगलुरु में उतरी। मौसम में सुधार होने के बाद रात करीब 11 बजे इसे दोबारा हुबली के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को भी गोवा डायवर्ट करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में लगातार चौथे दिन लू चली:UP-ओडिशा में रातें भी गर्म; कोटा में तपती सड़कों पर पानी का छिड़काव
    Next Article
    मणिपुर में प्रदर्शनकारियों-सुरक्षा बलों में झड़प, आंसू गैस छोड़ी:मशाल रैली रोकने पर टकराव हुआ; सगोलबंद हिंसा में 21 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment