Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में बैठा दिखा तेंदुआ:बलरामपुर में कार की हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही आया नजर, ग्रामीणों में दहशत

    2 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में रविवार रात तुलसीपुर मेला देखने जा रहे युवकों को रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया। इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तुलसीपुर यूनिट के ग्राम चिवटिहवा निवासी मतीउल्ला, स्वयंवर यादव और राजेश कार से मेला देखने जा रहे थे। चिवटिहवा गांव के कब्रिस्तान के पास उनकी गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी में सड़क पर एक बड़ा तेंदुआ नजर आया। युवकों ने बताया कि नजदीक पहुंचने पर तेंदुआ सड़क से उतरकर गेहूं के खेत में बैठ गया। वह बिल्कुल निडर दिखाई दे रहा था। युवकों ने डर के माहौल में कार के अंदर से ही उसका वीडियो बनाया और तुरंत वहां से निकल गए। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक वर्ष से क्षेत्र के लगभग पचास गांवों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी बनी हुई है। यह तेंदुआ कई बार आबादी वाले इलाकों में घुसकर इंसानों और मवेशियों पर हमला कर चुका है। पूर्व में हुई घटनाओं में ग्राम टिकुईया में एक बछिया, रतनपुर में एक पालतू कुत्ता, धोबहा में एक भैंस, बेनीनगर में एक गाय, भोनूराय कुट्टी में एक बछिया और नेब्बुलडीह में एक बकरे को अपना शिकार बनाया गया था। इसके अलावा, चिवटिहवा में एक युवक और बाड़ी बिजुलिया में ग्राम चौकीदार पर भी हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय ग्रामीण रणजीत पाठक, सर्वजीत चौधरी, मोहम्मद सलीम, मतीउल्ला, महेंद्र चौधरी और मोहम्मद अकरम ने बताया कि वे कई बार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के लगातार हमलों से बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में BAPSA का प्रदर्शन:जातिवाद बंद करो के नारे लगे, आंबेडकर की तस्वीर व्हाट्सऐप ग्रुप पर डीपी लगाने को लेकर विवाद
    Next Article
    समझौते के बाद सिविल लाइन में मारपीट:अनमोल विश्नोई और साथियों ने घर के बाहर किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment