Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में निकला 13 फीट का बर्मीज पायथन, VIDEO:लखीमपुर में 30 किलो के अजगर को रेस्क्यू गर्ल ने दुधवा टाइगर रिजर्व में छोड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित पलिया क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव सिंगय्यीहा के एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही अजगर को देखा सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। देखिए कुछ तस्वीरें... मिनटों में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने करीब 13 फीट लंबे और लगभग 30 किलो वजनी बर्मीज पायथन को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू का नेतृत्व निशा नाजरुन ने किया। टीम के अनुसार अजगर पूरी तरह स्वस्थ था और उसे पकड़ने में महज 2 से 3 मिनट का समय लगा। रेस्क्यू के दौरान विशेष उपकरणों और सावधानियों का उपयोग किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। जंगल में छोड़ा गया, लोगों ने ली राहत की सांस रेस्क्यू के बाद अजगर को आबादी से दूर दुधवा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ना जरूरी होता है, ताकि पारिस्थितिकी संतुलन बना रहे। जानिए क्या होता है बर्मीज पायथन, क्यों आता है आबादी में बर्मीज पायथन दुनिया के सबसे बड़े सांपों में गिना जाता है। यह गैर-जहरीला होता है और अपने शिकार को जकड़कर (कंस्ट्रिक्टर) मारता है। यह प्रजाति आमतौर पर दलदली क्षेत्रों, घने जंगलों और पानी के आसपास पाई जाती है। गर्मी या भोजन की तलाश में यह कई बार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भी आ जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह इंसानों पर सामान्यतः हमला नहीं करता, लेकिन इसके आकार और ताकत को देखते हुए दूरी बनाए रखना जरूरी होता है। रेस्क्यू गर्ल का अनुभव और योगदान निशा नाजरुन पिछले करीब दो वर्षों से वन्यजीव रेस्क्यू कार्य में सक्रिय हैं। अब तक वे 300 से 350 सांपों के साथ 2 से 3 मगरमच्छ, मॉनिटर लिजार्ड, जंगल कैट और फिशिंग कैट का सफल रेस्क्यू कर चुकी हैं। इसके अलावा वे 5 से 6 टाइगर ऑपरेशन में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उनका कहना है कि लोगों को घबराने के बजाय तुरंत सूचना देनी चाहिए, जिससे सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सके। जागरूकता और सावधानी की जरूरत स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की। साथ ही वन विभाग और विशेषज्ञों ने अपील की है कि जंगली जीव दिखने पर उन्हें छेड़ने की कोशिश न करें और तुरंत संबंधित टीम को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें। ...................... इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें... लखीमपुर के बंशीनगर में अजगर के रेस्क्यू का VIDEO:लंबाई 8-10 फीट, रेस्क्यू गर्ल ने पकड़ा; पढ़िए अटैक से कैसे बचें, क्या करें क्या न करें लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क से सटे बंशीनगर गांव में शनिवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर देखा। आबादी के पास अजगर दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति का जिसने मर्डर करवाया, उसका एनकाउंटर हो:गोरखपुर में भाजपा नेता की पत्नी बोलीं- मारने वालों ने उकसावे में हत्या की, वह सिर्फ मोहरा
    Next Article
    मथुरा-संभल में तेज आंधी, होर्डिंग-पेड़ गिरे:गाजियाबाद में बूदांबादी, यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment