Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खटीक समाज ने मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा ज्ञापन:दिल्ली में तरुण हत्याकांड के आरोपियों पर यूपी के तर्ज पर कार्रवाई की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जे.जे. कॉलोनी में तरुण खटीक की हत्या के मामले में खटीक महासभा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महासभा ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। खटीक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजेश खटीक ने बताया कि मामाराज खटीक के पुत्र तरुण खटीक की निर्मम हत्या से पूरे समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने इस घटना को पूरे समाज के लिए बेहद पीड़ादायक और निंदनीय बताया। महासभा ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में ऐसी घृणित घटना को अंजाम देने का कोई साहस न कर सके। प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजेश खटीक ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई अपर्याप्त प्रतीत होती है। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है, उसी तर्ज पर इस मामले में भी कठोर कदम उठाए जाएं और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। महासभा ने समाज के सभी वर्गों से इस मामले में एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक समाज का संघर्ष जारी रहेगा और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में शादी के 38 दिन बाद विवाहिता की मौत:परिजनों का आरोप हत्या कर शव लटकाया, 5 दिन पहले पति मायके से ले गया
    Next Article
    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मडियाहूं उपकेंद्र का निरीक्षण किया:लॉग शीट में अनियमितता मिले, जेई के गैरहाजिर होने पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment