Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में शादी के 38 दिन बाद विवाहिता की मौत:परिजनों का आरोप हत्या कर शव लटकाया, 5 दिन पहले पति मायके से ले गया

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। 38 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। 5 दिन पहले ही पति जबरन मायके से लेकर गया था। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पति से पूछताछ की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला मलपुरा नहर निवासी बाइक मैकेनिक रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी को बेटी मोनिका(19) की शादी ताजगंज के 100 फुटा रोड स्थित खिन्नी का बाग निवासी नितिन ओझा(26) पुत्र नरेंद्र के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च किया था। मगर, शादी के बाद ही ससुरालीजन अलग-अलग मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के बाद से विवाद हो रहे थे। 10 दिन पहले ही मायके आई थी बेटी विवाद के बाद बेटी 10 दिन पूर्व मायके आई थी। पांच दिन पूर्व सोमवार को दामाद नितिन घर आया था और बेटी से काफी झगड़ा करने के बाद दबाव बनाकर साथ ले गया था। ससुराल में बेटी का मोबाइल ले लिया था। शर्त रख दी थी कि जब वो अपने फोन से बात कराएं तभी उनके सामने ही मायके वालों से बात की जाए। शुक्रवार को बेटी के ससुर ने बेटी के मौसा को कॉल किया और बताया कि काम खराब हो गया है। मौसा ने खुद संभालने को बोला तो दामाद ने काल कर बेटी के आत्महत्या करने की सूचना देकर फोन काट दिया। जब वह परिजन के साथ पहुंचे, तब तक पुलिस शव को कब्जे में ले चुकी थी। आरोपियों ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका आत्महत्या दिखाने की साजिश की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक पैर पलंग और दूसरा कुर्सी पर मोनिका के भाई सूरज ने बताया कि घटना की जो फोटो उन्हें मिली हैं। उनमें बेटी का सीधा पैर पलंग पर है और उल्टा पैर मुड़ा हुआ कुर्सी पर है। ऐसे हालात में कोई फंदे पर कैसे लटक सकता है। आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव लटकाया है। बहन की मौत के बाद भी दमाद नितिन और उसके परिवार वालों को कोई दुख नहीं था। शादी के लिए की थी मेडिकल स्टोर में नौकरी सूरज ने बताया कि रिश्ता तय होने के दौरान नितिन और उसके परिजन ने नितिन को मेडिकल स्टोर पर नौकरी और साथ में कंपाउंडर का काम करने की जानकारी दी थी। शादी के दौरान हमने उनकी हर इच्छा का ध्यान रखा। मैरिज होम से लेकर खाने का मेन्यू और दहेज का सामान उनकी मर्जी का दिया गया। शादी के बाद पता चला कि नितिन की शादी कराने के लिए उसके परिजन ने नौकरी पर बिठाया था। शादी तय होने के बाद ही उसने नौकरी छोड़ दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोक अदालत में 1.90 लाख से अधिक वादों का निस्तारण:बहराइच में राजस्व के 1.80 लाख मामले निपटाए गए
    Next Article
    खटीक समाज ने मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा ज्ञापन:दिल्ली में तरुण हत्याकांड के आरोपियों पर यूपी के तर्ज पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment