Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुद को नंबर नहीं देता, ये जनता का काम:विधायक मनीष असीजा बोले- फिरोजाबाद में ग्लास म्यूजियम बनवाया, मेडिकल कॉलेज में हार्ट- कैंसर मरीजों को इलाज दिलाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद सदर विधानसभा से तीन बार के भाजपा विधायक मनीष असीजा ने अपने चार साल के कार्यकाल, कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका फोकस हमेशा चहुंमुखी विकास पर रहा है और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: स्वयं नंबर देना या दिलवाना ठीक नहीं है। विधानसभा की जनता ही हमारे काम का सही मूल्यांकन करेगी। हमने पूरी विधानसभा में बिजली, पानी और सड़कों सहित हर क्षेत्र में काम कराया है। सवाल: विधानसभा में सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: जनप्रतिनिधि के रूप में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। आसफाबाद से गाजीपुर तक रेलवे किनारे वाली सड़क का निर्माण कराया, जो लाखों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। बिजली की समस्या के समाधान के लिए 132 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित कराया। पैमेश्वर गेट अंडरपास को चौड़ा कराया, जहां पहले एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का निकलना मुश्किल था। इसके अलावा चौराहों का चौड़ीकरण कराया गया और जल्द ही नगला बरी क्षेत्र में करीब 125 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। मेडिकल कॉलेज में नए उपकरण, सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है और एमआरआई मशीन भी जल्द आएगी। 200 बेड अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर शुरू होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में 12 करोड़ रुपए से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। फिरोजाबाद में ग्लास म्यूजियम बनकर तैयार हो रहा है और धार्मिक स्थलों का भी विकास कराया जा रहा है। भोगनीपुर नहर की पुनर्स्थापना से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। सवाल: तीन बार विधायक रहने के बाद भी कौन से काम अभी बाकी हैं? जवाब: हमारी प्राथमिकता नए बस स्टैंड का निर्माण कराना है। साथ ही करीब 125 करोड़ रुपए के पुल का काम, मेडिकल कॉलेज में हार्ट और कैंसर मरीजों के लिए सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं और न्यूरोसर्जन की तैनाती कराना भी लक्ष्य है। सवाल: कांच नगरी फिरोजाबाद में कांच उद्योग को बढ़ाने के लिए आपने क्या किया? जवाब: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फिरोजाबाद की चूड़ियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल किया गया है। उद्योग के आधुनिकीकरण और व्यापारियों को सब्सिडी दिलाने का काम किया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया का विकास हो रहा है और टूलकिट व लोन योजनाओं के माध्यम से युवाओं और कारोबारियों को सहायता दी जा रही है। सवाल: यूजीसी को लेकर आगामी चुनावों में क्या असर पड़ेगा? जवाब: राजनीति और समाज में मतभेद स्वाभाविक हैं। कई बार फैसले एकतरफा लग सकते हैं, लेकिन समय के साथ सुधार भी होता है। संविधान सभी को समान अवसर देता है और देश में हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के सभी तक पहुंच रही हैं। समाज में पहले की तुलना में काफी सकारात्मक बदलाव आया है और आगे भी सभी के साथ समान व्यवहार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला:एसपी से लगाई न्याय की गुहार, हल्की धाराओं में केस दर्ज का आरोप
    Next Article
    सीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फांसी पर लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज से प्रताड़ित करने लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment