Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा को मिली नई रफ्तार:SSP ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत 5 नई बाइक्स को दिखाई हरी झंडी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर पुलिस को महिला सुरक्षा मजबूत करने के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में, मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद को 5 नई मोटरसाइकिलें मिली हैं। सोमवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इन आधुनिक होंडा CB350 मोटरसाइकिलों को विधिवत रूप से रवाना किया। इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ये मोटरसाइकिलें विशेष रूप से तेज और प्रभावी पुलिसिंग के लिए तैयार की गई हैं। इनमें उच्च क्षमता वाला इंजन लगा है, जो आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगा। इन बाइक्स में सायरन, फ्लैशर लाइट, वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम, बेहतर हेडलाइट और पुलिस उपयोग के लिए विशेष स्टोरेज बॉक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं। एसएसपी वर्मा ने बताया कि इन बाइक्स से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी। विशेष रूप से महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से इनका उपयोग महत्वपूर्ण होगा। इनका प्रभावी इस्तेमाल महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति अभियान और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को इन संसाधनों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य जनसेवा, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में अधिकतम योगदान देना है। इस अवसर पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सपा ने मनाया शहादत दिवस:नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- भाजपा किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही
    Next Article
    मेरठ के शोभित विश्विधालय में BCA की छात्रा की मौत:बिहार की रहने वाली थी, कैंपस में हंगामा; छात्रों ने लगाया दबाव का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment