Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खिड़की से बाहर देख रहे किशोर की गर्दन कटकर लटकी:फिरोजाबाद में बस से पड़ोसी की बारात में आया था, पिता दूसरी गाड़ी में थे

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में बस की खिड़की के बाहर सिर निकालकर देख रहे किशोर की टिनशेड से गर्दन कट गई। हादसा इतना भयानक था कि किशोर की गर्दन आगे से पूरी तरह से कटकर पीछे की ओर लटक गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बस अलीगढ़ से बारात लेकर फिरोजाबाद आई थी। किशोर पड़ोसी की शादी में शामिल होने के लिए अपने छोटे भाई के साथ आया था। बस सवार लोग किशोर को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस में सवार लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। घटना रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड की है। जानिए पूरा मामला… अलीगढ़ के कौड़ियागंज, अकराबाद के रहने वाले निवासी राहत खां के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद कैफ (15) अपने पिता राहत खां के साथ अपने पड़ोसी कासिम की बारात में बस से फिरोजाबाद आया था। बरातियों को लेकर बस रामगढ़ क्षेत्र स्थित मुबीन पैलेस जा रही थी। वहीं उसके पिता दूसरी गाड़ी में बैठे थे। बस आसानी से हाईवे के रास्ते हते हुए मुनीब पैलेस पहुंच सकती थी, लेकिन कुछ लोगों के कहने पर चालक ने शॉर्टकट लेते हुए बंबा बाइपास और आकाशवाणी रोड का संकरा रास्ता पकड़ लिया। बस सवारों ने बताया कि रास्ता काफी तंग था। कई जगह बस को निकालने में दिक्कत हुई। चालक ने पहले ही इस रास्ते से जाने से मना किया था। लेकिन बरातियों के कहने पर वह बस को उस रास्ते से ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही बस आकाशवाणी रोड पर एक चिकन शॉप के पास पहुंची। कैफ खिड़की से बाहर झांक रहा था। उसी दौरान दुकान के बाहर निकला करीब चार फीट चौड़े टिनशेड से उसकी गर्दन कट गई। हादसा इतना भयानक था कि आधी गर्दन कटकर लटक गई। कैफ ने बस में ही दम तोड़ दिया बस सवार लोग यह देखकर सन्न रह गए। गंभीर रूप से घायल कैफ की गर्दन से तेज खून बहने लगा। लोगों ने प्रयास किया लेकिन बंद नहीं कर पाए और कैफ ने बस में ही दम तोड़ दिया। लोग कैफ को लेकर पास के अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बस सवार लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। पिता के साथ बरात में आया था पड़ोसी मुनव्वर ने बताया कि कैफ, हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। वह पिता के साथ बरात में आया था। उसके पिता दूसरी गाड़ी में थे। मुनव्वर ने बताया कि घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के नाम पर केवल रस्म अदायगी हुई। कैफ, दूल्हे कासिम का पड़ोसी था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उसकी आखिरी साबित होगी। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, ऊपर से आटा भरा:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटा भरा हुआ था। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदौर- गुस्से में दौड़ाई कार, इंफोसिस इंजीनियर की मौत:पेंटहाउस किराए पर देने को लेकर आरोपी पिता-पुत्र का रहवासियों से हुआ था झगड़ा
    Next Article
    बस्ती में कई पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म:घंटों लाइन में लग रहे लोग, कई जगह रात से ही खत्म हो गया स्टॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment