Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KNPG महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का मिला दर्जा, 21 करोड़ मिले:1951 में स्थापित महाविद्यालय हुआ था, काशी विंध्य क्षेत्र प्राधिकरण में भदोही

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट में भदोही जिले को दो महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिला है। इनमें काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केएनपीजी) को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। जिसके विकास के लिए 21 करोड़ रुपए मिला और भदोही को काशी विंध्य क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण में शामिल करना शामिल है। इन घोषणाओं से जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। ज्ञानपुर नगर में स्थित केएनपीजी महाविद्यालय की स्थापना 1951 में महाराजा काशी नरेश ने की थी। यह महाविद्यालय आसपास के जनपदों के छात्रों के लिए शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र रहा है। छात्र नेता और स्थानीय लोग लंबे समय से इसे विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग कर रहे थे, और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान इसे विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी, जिसे अब बजट में शामिल किया गया है। केएनपीजी महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की खबर से छात्र नेताओं और जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र नेता शिवम शुक्ला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आनंद पांडे और वरिष्ठ छात्र नेता रोहित पांडे ने इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, भदोही जिले को काशी विंध्य क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण में शामिल किए जाने पर भी जनपद के लोगों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञानपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह कदम जनपद वासियों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और समग्र विकास को गति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणित के पेपर से डरकर दिल्ली भागे दो बच्चे:फिरोजाबाद में स्कूल के लिए घर से निकले थे, पुलिस ने किया बरामद
    Next Article
    बुलंदशहर में हेलीकॉप्टर से हुई विधायक की भतीजी की विदाई:दूल्हा पेस्टीसाइड कंपनी का CEO, उद्योगपति ससुर बोले- राजसी अंदाज में हो वेलकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment