Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणित के पेपर से डरकर दिल्ली भागे दो बच्चे:फिरोजाबाद में स्कूल के लिए घर से निकले थे, पुलिस ने किया बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद पुलिस ने थाना रसूलपुर क्षेत्र से गुमशुदा हुए दो नाबालिग बच्चों को नई दिल्ली से सकुशल बरामद किया है। ये बच्चे गणित की परीक्षा के डर से घर छोड़कर दिल्ली चले गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया है। 9 फरवरी 2026 को थाना रसूलपुर क्षेत्र के नींबू वाला बाग निवासी दिनेश कुमार और विमल कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे कृष (14) और शौर्य (11) सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। शौर्य 6 क्लास में पढ़ता है और कृष 7वीं में। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सीओ सिटी प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पर तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन मुस्कान' के अंतर्गत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पता चला कि दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद थाना रसूलपुर पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर तलाश को और तेज किया। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि दोनों बच्चे ट्रेन में बैठकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। 10 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने फोटो और व्यापक सर्च अभियान के माध्यम से दोनों बच्चों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों को नई दिल्ली चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि स्कूल में गणित की परीक्षा होनी थी, जिसके डर से वे स्कूल न जाकर घर से भागकर दिल्ली चले गए थे। बच्चों की सकुशल वापसी पर परिजनों ने फिरोजाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP की डेयरी परियोजनाओं की जांच करेगा DDU:थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन पैनल में शामिल करने का प्रस्ताव, एक्सपर्ट्स संभालेंगे जिम्मेदारी
    Next Article
    KNPG महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का मिला दर्जा, 21 करोड़ मिले:1951 में स्थापित महाविद्यालय हुआ था, काशी विंध्य क्षेत्र प्राधिकरण में भदोही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment