Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kuwait में क्रैश F-15 पर ईरान ने पायलट का फोटो शेयर कर किया दावा, हमने मार गिराया

    3 hours from now

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में जारी जबरदस्त तनाव के बीच एक ऐसी खबर, एक ऐसी वीडियो सामने आ गई जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी।  ईरान के सरकारी मीडिया ने टेलीग्राम पर एक तस्वीर जारी की, जिसमें कथित तौर पर अमेरिकी एफ15 लड़ाकू विमान के पायलट को दिखाया गया है, जिसका विमान सोमवार सुबह कुवैत में गिरा दिया गया था। क्षेत्र में तनाव बढ़ने के साथ ही, इसने ईरान के विशाल ड्रोन बेड़े के दृश्य और क्षेत्र में अमेरिकी-इजरायली ठिकानों पर ईरानी हमलों के वीडियो भी साझा किए। टेलीग्राम पर एक पोस्ट में, प्रेस टीवी ने कहा कि कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त हुए लड़ाकू विमान के बाद अमेरिकी पायलट। इससे पहले स्थानीय सूत्रों का हवाला देते हुए, आईआरएनए ने एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि कुवैत में अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। वीडियो में आगे लिखा था स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह कुवैत के आसमान में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया।इसे भी पढ़ें: कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश, विमान उड़ा रहा पायलट पैराशूट से कूदासोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विमान जमीन से टकराने से ठीक पहले पायलट ने इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली। वायरल क्लिप में एक पैराशूट आसमान से नीचे उतरता दिख रहा है। दूसरी वीडियो में एक फाइटर जेट तेजी से नीचे गिर रहा है। जैसे वह कंट्रोल खो चुका है। एक और फुटेज में कथित तौर पर पायलट जमीन पर दिखाई देता है। जिसकी स्थानीय लोग घेर कर मदद करते हैं और फिर एक गाड़ी में बैठाकर उसे ले जाया जाता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस विमान को कौन उड़ा रहा था। लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट सुरक्षित है और उसे गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि अभी तक अमेरिकी वायुसेना की ओर से इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरानी ठिकानों पर की गई कारवाही के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। ईरान ने भी पलटवार कर दिया है। ऐसे माहौल में एक अमेरिकी फाइटर जेट का क्रैश होना कई बड़े सवाल खड़े करता है। बता दें कि F15 ई स्ट्राइक ईगल अमेरिका का बेहद एडवांस दो सीट वाला हर मौसम में ऑपरेशन करने में सक्षम मल्टी रोल फाइटर जेट है। इसे लंबी दूरी तक दुश्मन के इलाके में घुसकर सटीक हमले करने के लिए डिजाइन किया गया है। खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी अभियानों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या Zendaya और Tom Holland ने कर ली है शादी? रेड कार्पेट पर स्टाइलिस्ट के 'खुलासे' ने फैंस को चौंकाया
    Next Article
    फ्रांस के नेवी बेस पर हमला, यूरोप को नहीं छोड़ेगा ईरान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment