Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अनोखी नारियल होली:जुनेदपुर बालाजीधाम में 19 साल से जल रही परंपरा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के मलासा ब्लॉक स्थित जुनेदपुर गांव में होलिका दहन की एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां के बालाजीधाम मंदिर में पिछले 19 वर्षों से लकड़ी या गोबर के कंडों की बजाय नारियल से होलिका जलाई जा रही है। इस वर्ष 2 मार्च को मध्यरात्रि के बाद होलिका दहन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर निर्माण के साथ शुरू हुई इस परंपरा के तहत, पूरे साल मंदिर में चढ़ाए गए हजारों नारियलों से होलिका सजाई जाती है। श्रद्धालु दूर-दूर से नारियल लेकर मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपने घर की एक चुटकी मिट्टी और एक नारियल लेकर मंदिर आते हैं। मंदिर के महंत की मौजूदगी में वे अपने परिवार पर चल रही बाधाओं, विपत्तियों और नकारात्मक शक्तियों को प्रतीकात्मक रूप से नारियल और मिट्टी में स्थानांतरित कर होलिका में अर्पित करते हैं। होलिका दहन के साथ ही इन समस्याओं के नष्ट होने की कामना की जाती है। लोगों का विश्वास है कि इस परंपरा से वर्षभर घर-परिवार पर किसी भी प्रकार की बुरी छाया या बाधा का असर नहीं होता। श्रद्धालुओं का यह भी मानना है कि नारियल से होलिका दहन करने से वातावरण अधिक शुद्ध रहता है और पर्यावरण को कम नुकसान होता है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग इस अनूठी होली को देखने और अपनी आस्था व्यक्त करने यहां पहुंचते हैं। आस्था, विश्वास और परंपरा का यह संगम जुनेदपुर के बालाजीधाम को विशेष पहचान दिला रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नयागंज में ड्राई फ्रूट्स की 2दुकानों में लाखों की चोरी:ACP कलक्टरगंज ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
    Next Article
    बुलंदशहर में होली पूजन संपन्न:आज रात करीब दो हजार स्थानों पर होगा होलिका दहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment