Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lata Mangeshkar की जयंती पर CM Himanta Biswa Sarma ने किया उनके पहले असमिया गीत को याद

    4 hours ago

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भूपेन हजारिका की फिल्म के लिए गाया गया उनका पहला असमिया गीत राज्य की संगीत स्मृति का स्थायी हिस्सा बन गया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘जोनाकोरे राति, असोमिरे माटी’ गीत का ‘लिंक’ साझा करते हुए कहा कि इस गीत ने मंगेशकर और हजारिका के बीच दशकों तक चले संगीत संबंध की नींव भी रखी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जन्म जयंती पर महान गायिका लता मंगेशकर जी को याद कर रहा हूं।उनका पहला असमिया गीत ‘जोनाकोरे राति, असोमिरे माटी’, जिसे डॉ. भूपेन हजारिका ने 1956 में फिल्म ‘एरा बाटोर सूर’ के लिए संगीतबद्ध किया था, असम की संगीत स्मृति का स्थायी हिस्सा बन गया। उनका शानदार संगीत संबंध दशकों तक रहा।’’ उन्होंने कहा कि मंगेशकर ने एक बार उल्लेख किया था कि ‘आई’ शब्द, जिसका अर्थ मराठी और असमिया दोनों भाषाओं में मां होता है, प्रेम की एक साझा अभिव्यक्ति है, जो दोनों संस्कृतियों को खूबसूरती से जोड़ती है। शर्मा ने कहा, ‘‘जब असम भूपेन हजारिका की जन्मशती मना रहा है, तब मैं उन दो महान संगीत हस्तियों को याद कर रहा हूं, जिनकी आवाज ने असम और महाराष्ट्र के बीच एक ऐसा सेतु बनाया, जो हमेशा कायम रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: LPU Violence का पूरा सच क्या है? किसने फैलाई अफवाह? किसने भड़काई आग? किसने करवाई लूट?
    Next Article
    केरलम में Operation Toofan के तहत 12584 गिरफ्तारियां, गृह मंत्री ने शुरू किया दूसरा चरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment