Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाबुशेन का 11 महीने बाद शतक:89 गेंद पर 111 रन, साउथ अफ्रीका टेस्ट से पहले फॉर्म में लौटे; 76 गेंद पर सेंचुरी

    8 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया के नंबर-3 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने करीब 11 महीने बाद शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है और उसे 9 अक्टूबर से पहला टेस्ट खेलना है। इससे पहले पोटचेफस्ट्रूम में क्रिकेट साउथ अफ्रीका इनविटेशनल XI के खिलाफ लाबुशेन ने 89 गेंद पर 111 रन की पारी खेली। उन्होंने 76 गेंद पर शतक पूरा किया और 19 चौके लगाए। लंबे समय से बड़ी पारी का इंतजार था लाबुशेन ने करीब 11 महीने से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया था। लाबुशेन ने आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट शतक जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था। उन्होंने उस पारी में 111 रन बनाए थे। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन गिरा है। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 24.69 रही है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने तीन पारियों में 1, 31 और 4 रन बनाए थे। कोच मैकडोनाल्ड ने कहा था- रन चाहिए बांग्लादेश सीरीज के बाद लाबुशेन की टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे थे। ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी साफ कहा था कि बल्लेबाज से रन की उम्मीद है। मैकडोनाल्ड ने कहा था कि बल्लेबाज क्रीज पर कैसा दिख रहा है, यह तभी मायने रखता है जब उसका असर स्कोरबोर्ड पर भी नजर आए। अब लाबुशेन ने वार्म-अप मैच में ही सही, बड़ी पारी खेलकर रन बना दिए हैं। इनविटेशनल XI का बॉलिंग लाइनअप कमजोर था हालांकि, लाबुशेन के शतक को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से पूरी तरह नहीं आंका जा सकता। CSA इनविटेशनल XI का गेंदबाजी आक्रमण उस स्तर का नहीं था, जिसका सामना उन्हें टेस्ट में करना होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 74 ओवर में 368 रन बनाए। इसके बावजूद लंबे समय बाद शतक लगाना लाबुशेन के लिए अहम है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले लाबुशेन के लिए यह पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली हो सकती है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव:ईरानी कप में मिलकर 14 विकेट लिए; फिट होने पर हुए प्रसिद्ध भी जाएंगे तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। रेस्ट ऑफ इंडिया की 167 रन की जीत में आकाशदीप ने 6 और मुकेश कुमार ने 8 विकेट लिए। वहीं, जांघ की चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा भी फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर न्यूजीलैंड जा सकते हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BBL खेलने के लिए ब्रेसवेल ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा:न्यूजीलैंड टीम में कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले 6 खिलाड़ी, निक केली को पहली बार अनुबंध मिला
    Next Article
    अमीर जांगू टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल:भारत के खिलाफ पहला टी-20 कल, ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट के बाद टीम में शामिल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment