Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लैंडमार्क होटल के मालिक से 3.42 करोड़ की ठगी, FIR:रेरा के आदेशों की अवमानना, रियल इस्टेट कंपनी ने बंद बैंक की थमायी चेक

    1 hour ago

    1

    0

    कोतवाली में होटल कारोबारी विकास मल्होत्रा एवं विस्टा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक ने रियल एस्टेट कंपनी एसोटेक लिमिटेड के निदेशकों पर 3.42 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया। होटल लैंडमार्क के मालिक विकास मल्होत्रा के अनुसार उन्होंने एसोटेक लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ 2023 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें बेचे गए फ्लैटों को रेरा अथॉरिटी के आदेश के बावजूद अन्य लोगों को बेच दिया। साथ ही रेरा द्वारा आदेशित ब्याज की रकम भी नहीं दी। बीती 10 जनवरी 2024 को कंपनी से जुड़े संजीव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्त, एनाक्षी प्रियम निवासी नोएडा और अचल शर्मा निवासी ग्रेटर नोएडा उनके लैंडमार्क होटल स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रेरा अथॉरिटी द्वारा आदेशित ब्याज के भुगतान के नाम पर कॉरपोरेशन बैंक की सेक्टर 18 नोएडा शाखा के खाते से 3 करोड़ 42 लाख 31 हजार 314 रुपये के लिए 12 चेक दिए। जब उन्होंने चेक बैंक में जमा की तो बाउंस हो गई। बैंक जाकर पता करने पर जानकारी हुई कि उन्हें चार साल पहले बंद बैंक शाखा की चेक दी गई है। आरोपियों ने रेरा अथॉरिटी के समक्ष अवमानना से बचने के लिए साजिश के तहत बंद बैंक की चेक दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला डॉक्टर के ओवरडोज इंसुलिन का असर किडनी पर पड़ा:IMS-BHU निदेशक ने जांच कमेटी का किया गठन, कुलपति ने मामले की रिपोर्ट मांगी
    Next Article
    शिर्डी में साईं ट्रस्ट 200 किलो गैस रोज बचा रहा:सोलर सिस्टम से रोज बन रहा 40 हजार श्रद्धालुओं का खाना; सरकार ने यूनिक मॉडल बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment