Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:5 दिन बाद कॉमर्शियल सिलेंडर से रोक हटी; प.बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े; UP की दरोगा भर्ती में पंडित के सवाल पर बवाल

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई फिर से शुरू होने को लेकर है। वहीं होर्मुज से दो भारतीय जहाज भारत निकल चुके हैं। वहीं, दूसरी खबर यूपी में दरोगा भर्ती के एग्जाम में पूछे गए सवाल पर है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. 5 दिन बाद कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें सरकार ने 5 दिन बाद कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी। सरकार बोली- कचरे से गैस बनाएं: पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि अब दिल्ली-NCR की इंडस्ट्रीज, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी संस्थाओं को एक महीने के लिए नेचुरल गैस की जगह बायोमास से बने पेलेट्स, खासकर रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) पेलेट्स के अस्थायी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। यूपी में भी कानपुर, गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों में एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रहीं। कानपुर में लाइन में लगे 73 साल के बुजुर्ग विष्णु कुमार मिश्रा फफक कर रोने लगे। सिर पकड़कर बोले- सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं। दिल का मरीज हूं। काशी में मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई में शनिवार को चूल्हा नहीं जला। मंदिर की एक रसोई ठप हो गई। पूरी खबर पढ़ें... 2. LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया, ईरान ने कल गुजरने की इजाजत दी थी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग को 15 दिन हो गए हैं। खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए हैं। ईरान ने एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी और अब ये भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं। दो दिन में भारत पहुंचेंगे दोनों जहाज: भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी ने शनिवार होर्मुज स्ट्रेट पार किया। दोनों जहाज कुल 92,700 टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे हैं और इनके अगले 2–3 दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी दरोगा भर्ती में सवाल- ‌अवसरवादी कौन, ऑप्शन में पंडित, डिप्टी CM बोले- ये स्वीकार नहीं यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सवाल था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे? इसे लेकर चार ऑप्शन दिए गए- पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट लिखा था। यह सवाल सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर पूछा गया। ब्रजेश पाठक बोले- ये स्वीकार नहीं भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने पत्र लिखकर सीएम योगी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि ये विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है। वहीं, दरोगा भर्ती को लेकर एक फेक पेपर भी वायरल हुआ था, जिसे लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी गई पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। पश्चिम बंगाल में मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उन्हें ईंट मारी गई। पीएम बोले- जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरू: कोलकाता में अपने संबोधन कि दौरान पीएम ने कहा कि जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ये निर्मम वाली सरकार का अंत करीब आ गया है। पूरी खबर पढ़ें... 5. बिहार में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया बिहार CM नीतीश कुमार शनिवार को बेगूसराय पहुंचे थे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। समृद्धि यात्रा के तहत CM जिस हेलीपैड पर उतरने वाले थे वहां एक बैल घुस गया। बैल ने वहां मौजूद पुलिस वालों को दौड़ा दिया। बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। CM बोले- पूरा भाषण सुनकर जाइए, भागो मत: नीतीश के संबोधन के दौरान कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अरे कहांं भाग रहे हो हम बंद कर दें। कोई पीछे से भाग रहा है, कोई आगे से भाग रहा है। बैठिए अभी। हाथ उठाकर बताइए हम बोलें या नहीं। अब तो सब कुछ कर ही रहे हैं, फिर क्यों भाग रही हो। बैठिए और चुपचाप सुनिए।’ पूरी खबर पढ़ें... 6. सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहा केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, सोनम ने NSA एक्ट के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। लेह हिंसा का आरोप लगा था: दरअसल, सोनम के अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह हिंसा हुई थी। दो दिन बाद 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें फौरन जोधपुर शिफ्ट कर दिया था। सोनम 170 दिन से जोधपुर जेल में थे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: मोदी बोले- कांग्रेस ने असम के युवाओं को गुमराह किया: उन्हें आतंकवाद के रास्ते पर धकेला, BJP ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: तेलंगाना में 100 आवारा कुत्तों की जहरीले इंजेक्शन देकर हत्या: जनवरी से अबतक कुल 1200 कुत्ते मारे गए; पंचायत चुनाव में इसका वादा किया गया था (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: दिल्ली में उबर राइडर ने लड़की से छेड़छाड़ की: पीड़ित बोली- शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, छोड़कर भागा (पढ़ें पूरी खबर) 4. बिजनेस: मेटा में 15,000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी: ये कुल वर्कफोर्स का 20% हिस्सा; AI पर निवेश और स्टार्टअप्स की खरीदारी बनी वजह (पढ़ें पूरी खबर) 5. बिजनेस: एअर इंडिया-इंडिगो के बाद अकासा की भी टिकटें महंगी: घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर कल से ₹1300 तक फ्यूल सरचार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा (पढ़ें पूरी खबर) 6. क्रिकेट: सूर्या-गंभीर वर्ल्डकप ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे: अभिषेक शर्मा ने वैष्णो देवी के दर्शन किए; हनुमान मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाया था (पढ़ें पूरी खबर) 7. बॉलीवुड: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू: स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च रिलीज, ट्रेड को रिकॉर्ड ओपनिंग और भारी वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... मच्छर वाली अगरबत्ती से जिंदा जला व्यक्ति मध्यप्रदेश में जबलपुर के सिहोरा में टाटा सूमो के अंदर मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से गाड़ी में सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। वाहन काफी पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- ईरान के खार्ग आइलैंड पर कब्जे की तैयारी, बमबारी के बाद 2500 अमेरिकी कमांडो पहुंच रहे, क्या तेल सप्लाई 100% रुक जाएगी 2. भारत के पास कितनी रसोई गैस बची: रोजाना 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी 50 लाख; आगे के लिए सरकार ने क्या इंतजाम किए 3. आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते: मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस 4. जिन्हें कपड़े उतारकर घुमाया, वो मणिपुरी लड़कियां कहां गईं: 3 साल से सुनवाई जारी, विक्टिम बोलीं- जिंदा हूं, पर दुनिया मुझे भूल गई 5. जरूरत की खबर- बीन्स खाने से लंबी होती है उम्र: सॉल्यूबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करे, हार्ट को रखे हेल्दी, जानें किसे नहीं खाना चाहिए 6. आपका पैसा- जरूरत पर लें इमरजेंसी लोन: जानें कहां और कैसे करें अप्लाई, लोन लेने की पूरी प्रोसेस, फ्रॉड लोन एप्स से बचाव के टिप्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है, धनु राशि वालों को धन लाभ के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद', ईरान के विदेश मंत्री बोले- आम जहाजों को खतरा नहीं
    Next Article
    गैस के लिए कोई रो रहा, कोई मौत मांग रहा:यूपी में मारामारी; एजेंसियों के बाहर लग रहीं लंबी लाइनें; VIDEO में देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment