Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिफ्ट में गर्दन फंसने से होटल मालिक की मौत:सहारनपुर में कर्मचारियों से सामान नीचे भेजने को कहा, देर होने पर देखने गए थे

    5 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित होटल खातिरदारी में सोमवार देर रात लिफ्ट में गर्दन फंसने से होटल संचालक हर्ष खुराना (58) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, तिलक नगर कॉलोनी निवासी हर्ष खुराना का कोर्ट रोड पर होटल और रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर कारीगर काम करते हैं। ऊपर से नीचे सामान भेजने के लिए एक छोटी लिफ्ट लगी हुई है। सामान देखने गए थे सोमवार रात हर्ष खुराना ने ऊपर काम कर रहे कारीगरों से सामान भेजने को कहा। जब काफी देर तक सामान नहीं आया तो वह लिफ्ट के पास जाकर देखने लगे। इसी दौरान लिफ्ट नीचे आ गई और उनकी गर्दन उसमें फंस गई। अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद होटल के कर्मचारी तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या किसी अन्य कारण से। जरूरत पड़ने पर लिफ्ट की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय अधिकार संघ ने पंचायत चुनाव 2026 पर ज्ञापन सौंपा:तिथि, आरक्षण सूची और आयोग की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई की मांग
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में भीषण गर्मी से राहत:तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment