Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज:संतकबीरनगर में न्यायालय दिलाएगा वंचितों को समान फायदा

    14 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में अब न्यायालय गरीब, वंचित और पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद में 22 फरवरी को एक वृहद/मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी के मद्देनजर जिला जज रणधीर सिंह ने एक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला जज रणधीर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा अनुमन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना का लाभ प्रदान करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला जज ने स्पष्ट किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आयुष्मान, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा और रोजगार जैसी तमाम योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक समान रूप से और तत्काल पहुंचना चाहिए। अब लाभार्थियों को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस बैठक में अपर जिला जज प्रथम गजेंद्र, स्पेशल जज पॉस्को कृष्ण कुमार पंचम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कसौधन, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश कुमार भारती, डॉ. मुबारक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FFDC कानपुर का 5 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू:पहले दिन पैकेजिंग-ब्रांडिंग की ट्रेनिंग हुई, युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बनाने का लक्ष्य
    Next Article
    झांसी में अखिलेश यादव का दौरा रद्द:अब 2 दिन बाद आएंगे, जिलाध्यक्ष बोले-तकनीकी कारणों से कैंसिल हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment