Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FFDC कानपुर का 5 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू:पहले दिन पैकेजिंग-ब्रांडिंग की ट्रेनिंग हुई, युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बनाने का लक्ष्य

    12 hours ago

    1

    0

    साकेत नगर के जागरण कॉलेज में बुधवार को पांच दिवसीय 'सुगंध उद्योग प्रबंधन' प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (FFDC) कानपुर की ओर से दिया जा रहा है। वर्कशॉप का मुख्य फोकस युवाओं को इत्र, अगरबत्ती और एसेंशियल ऑयल जैसे क्षेत्रों में 'जॉब सीकर' के बजाय 'जॉब क्रिएटर' बनाना है। कम निवेश में सफल उद्यम का मंत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और FFDC के सहायक निदेशक (प्रभारी) डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने कहा कि सुगंध और उससे जुड़े उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। अगरबत्ती, धूपबत्ती और एसेंशियल ऑयल का बिजनेस बहुत कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। स्टार्टअप और डिजिटल मार्केटिंग पर जोर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इनोवेशन ऑफिसर अनिल त्रिपाठी ने छात्रों को स्टार्टअप और नवाचार की बारीकियों से रूबरू कराया। वहीं, अनुभवी उद्यमी मयंक गहोई ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग जैसे व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। मयंक ने डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार विस्तार के तरीके समझाए, ताकि नए उद्यमी अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर ले जा सकें। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अस्मिता दुबे, डॉ. हेमा रोहरा, डॉ. रेशमा राजानी, डॉ. हर्ष कुमार चावला, डॉ. राजीव नयन सिंह, डॉ. के वी के सिंह, डॉ. अंशुल सक्सेना, डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. आरती कटियार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विकास द्विवेदी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनौली पुलिस ने पिकअप वाहनों की नंबरिंग शुरू की:महराजगंज में गो तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का लक्ष्य
    Next Article
    लोगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज:संतकबीरनगर में न्यायालय दिलाएगा वंचितों को समान फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment