Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लंगर के नाम पर चंदा मांगने वाला गैंग सक्रिय:सिख वेश धारण कर गोरखपुर में घूम रहे बहरूपिए, गुरुद्वारा प्रशासन ने किया सतर्क

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में लंगर और गुरुग्रंथ साहिब के नाम पर चंदा मांगने का एक गैंग सक्रिय हुआ है। यह लोग सिखों का वेश बनाकर आम जनता से चंदा मांग रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जटाशंकर गुरुद्वारा प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई। उन्होंने बताया है कि चंदा मांगने वाले लोग बहरूपिया हैं, उनसे सावधान रहें। ये लोग घर-घर घूम कर दान के नाम पर रुपए मांगते हैं। अपना निशाना ज्यादातर सिख परिवार को ही बना रहे हैं। उन्होंने अपील की कि ऐसे लोगों के सामने आने पर पुलिस को तत्काल सूचना दीजिए। शहर के किसी भी गुरुद्वारा में कभी भी सामान्य जनता से कोई चंदा नहीं मांगा जाता है। उनका कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति को दान देना है, तो शहर के किसी भी गुरुद्वारे की गुल्लक में डाल सकते हैं। शहर में सिर्फ चार जगह गुरुद्वारा जटाशंकर गुरूद्वारे के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि शहर में स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर, गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर और गुरु सिंह सभा पैडलेगंज है । इसके अलावा फर्टिलाइजर में एक गुरुद्वारा साहब और मगहर में भगत कबीर जी का गुरुद्वारा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दान देना है तो निकटवर्ती किसी भी गुरुद्वारे की गुल्लक में डालें या वहां के मैनेजर या जिम्मेदार व्यक्ति को देकर रसीद लें । ताकि आपके दिए हुए दान का सदुपयोग हो सके ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद
    Next Article
    9 साल में बदली यूपी की तस्वीर:लखनऊ में सुरेश खन्ना बोले- डबल इंजन सरकार ने बदली सोच और व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment