Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोजपा सांसद बोले- PDA में दलितों को हिस्सेदारी नहीं:रायबरेली में सपा को लेकर कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

    6 hours ago

    3

    0

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और जमुई से सांसद अरुण भारती शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी का सह-स्थापना दिवस और ‘बहुजन भीम संकल्प समागम’ शनिवार, 28 नवंबर को रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) के दूसरे मैदान में होगा। कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण अरुण भारती ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और पार्टी पदाधिकारियों को आयोजन की तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। PDA के फॉर्मूले पर उठाए सवाल अरुण भारती ने कहा कि जिस तरह बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने विपक्ष के 'संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा' जैसे नैरेटिव को ध्वस्त किया था, वही स्थिति आज उत्तर प्रदेश में भी बनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल दलित, बहुजन और गरीब समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। जब इन वर्गों पर कोई संकट आता है या राजनीतिक हिस्सेदारी देने की बात होती है, तो ये दल पीछे हट जाते हैं। अवसर या तो अपने परिवार के लोगों को देते हैं या किसी धनाढ्य व्यक्ति को। सपा के PDA फॉर्मूले पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "PDA का स्वरूप खुद ही 11 बार बदल चुका है, लेकिन इसमें दलित समाज को कहीं कोई हिस्सेदारी नहीं मिली है।" बोले- अब उधार के नेताओं की जरूरत नहीं अरुण भारती ने कहा कि बिहार की तरह ही लोजपा (रामविलास) उत्तर प्रदेश में भी दलित और वंचित समाज के हक और न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने यूपी में भी इस समाज को जोड़ने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी, जो किसी कारणवश बीच में छूट गई थी। उन्होंने कहा कि अब पार्टी उसी विश्वास और एकजुटता के साथ उस आवाज को आगे बढ़ाएगी। अरुण भारती ने समाज से आह्वान किया कि अब उन्हें 'उधार के नेताओं' की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके अपने वर्ग से उनका अपना नेतृत्व तैयार है। सपा के घोषणापत्र पर भी किया पलटवार समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में पांच लाख नौकरियां, 5 हजार रुपए प्रतिमाह और वृद्धाओं को 60 हजार रुपए देने जैसे वादों पर सवाल पूछे जाने पर अरुण भारती ने कहा कि जो लोग दूसरों पर 'फ्रीबीज' बांटने का आरोप लगाते हैं, उनके लिए घोषणापत्र में कुछ भी लिख देना बहुत आसान है। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी महागठबंधन ने बड़े-बड़े वादे कर जनता को लुभाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, “जनता अब समझदार हो चुकी है। एक बार झांसा चल गया, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता भली-भांति जानती है कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए उसे किसे आशीर्वाद देना है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा पूर्व विधायक के बेटे समेत तीन पर FIR:600 गज जमीन से सीमेंट-गेट गायब, विरोध करने पर पीटा और धमकाया
    Next Article
    वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर बने IPS किरण एस:पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का हुआ तबादला, केरल के रहने वाले हैं किरण एस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment