Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़के की मौत पर सरकारी डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा:कुशीनगर में सांप ने डस लिया था; मां बोली- बेटा एक बार 'अम्मा' कह दो

    8 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में सांप के डसने से 14 साल के लड़के की मौत हो गई। सरकारी अस्पताल में देर से इलाज मिलने और डॉक्टर के नशे में होने का आरोप लगाकर घरवालों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ से डरकर सरकारी डॉक्टर 5 फीट ऊंची दीवार से फांदकर खेत की तरफ भागा। लोगों ने 500 मीटर तक खेत में दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाया। डॉक्टर को पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया, लेकिन गुस्साए लोग गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। बाद में SDM के आश्वासन पर लोग शांत हुए और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र का है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… कोटवा गांव के रहने वाले विजेंद्र मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी सुमन देवी और 2 बेटे थे। घर के पास में ही एक झोपड़ी में विजेंद्र की मां रहती हैं, जो पैरालाइज्ड हैं। मंगलवार को विजेंद्र का बड़ा बेटा नितेश दादी के पास कुछ सामान लेने गया था। वहां उसे सांप ने डस लिया। नितेश दौड़कर घर पहुंचा और बताया कि मुझे भूरे रंग के सांप ने डस लिया है। घरवालों ने 10 मिनट में नितेश को सीएचसी सुकरौली पहुंचा दिया। घरवालों का कहना है कि यहां तुरंत बेटे का इलाज शुरू नहीं हुआ। हमसे पर्ची बनवाने के लिए कहा गया। पर्ची बनवाने में 10 मिनट लग गए घरवालों ने बताया कि पर्ची बनवाने में 10 मिनट लग गए, उसके बाद इलाज शुरू हुआ। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर प्रिंस गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने बच्चे को कई इंजेक्शन लगाए। 1 बजे के आसपास बच्चे को उल्टी हो गई, तो इन लोगों ने गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया। यहां एंबुलेंस आने में फिर से आधे घंटे लग गए। बच्चे को लेकर पहुंचे, तो वहां भी गेट पर चेकिंग हुई। इसके बाद अंदर जाते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। गांव से 100 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे इसके बाद घरवाले बच्चे की लाश लेकर सीएचसी पहुंच गए। यहां पर गांव से भी करीब 100 लोग पहुंच गए। लोगों के गुस्से को देखकर पूरा स्टाफ मौके से भाग गया। डॉक्टर प्रिंस गुप्ता अस्पताल में ही छिप गए। गुस्साए लोग बौखलाकर डॉक्टर को ढूंढ रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डर की वजह से छिपकर बैठे थे डॉक्टर डर की वजह से डॉक्टर ने अस्पताल में पीछे बनी खिड़की से कूदकर, 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर खेत की तरफ दौड़ लगा दी। किसी गांववाले की नजर डॉक्टर पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने खेत में डॉक्टर को दौड़ा लिया। करीब 500 मीटर दूर डॉक्टर को भीड़ ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद 4 पुलिसकर्मियों ने डॉक्टर को बचाने की कोशिश की। लेकिन, भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही थी। इसी बीच एसडीएम जोगेश्वर सिंह, तहसीलदार जया सिंह और कोतवाल हाटा संजय दुबे दो थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाकर सरकारी गाड़ी में बैठाया, लेकिन लोगों ने गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दी। लोगों का आरोप है कि डॉक्टर नशे की हालत में थे। इनका सैंपल लेकर जांच कराई जाए। SDM ने लोगों को आश्वासन दिया और डॉक्टर का सैंपल लिया गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टर बोले- मैंने पूरी कोशिश की डॉक्टर प्रिंस गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बच्चे का सही इलाज किया। हालत गंभीर होने के कारण ही उसे रेफर किया गया। पूर्व विधायक पवन केडिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और घरवालों को समझाया। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह ने कहा कि डॉक्टर का सैंपल ले लिया गया है और इसकी जांच की जाएगी। अगर इलाज में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मां सुमन देवी ने बताया- बच्चा खेल रहा था। अचानक उसे किसी चीज ने काट लिया। उसने अपने हाथ के पास इशारा करते हुए बताया कि उसे यहीं पर चार बार काटा गया है। मां ने रोते हुए कहा कि वह अपने बच्चे को लेकर आ रही थी। वह पूरे रास्ते उससे बात कर रहा था, लेकिन अब वह कुछ बोल नहीं रहा। वह बार-बार गुहार लगाती रही कि उसके बच्चे को बचा लिया जाए। उसे जल्दी से सुई लगाई जाए, लेकिन डॉक्टरों ने नहीं सुना। बेटा बस एक बार 'अम्मा' कह दे। डॉक्टरों पर शराब पीकर इलाज करने का आरोप गांव के प्रमोद सिंह ने बताया कि लड़के को सांप ने काटा था। डॉक्टरों ने बच्चे को 3 इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी। हमने 4 बार डॉक्टरों को बताया कि बच्चे की तबीयत खराब हो रही है, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी। जब लड़के ने उल्टी कर दी, तब डॉक्टर आए और ऑक्सीजन लगाई। प्रमोद ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज में देरी की। जब बच्चे की जान चली गई, तब उसे एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर शराब पीकर इलाज करते हैं। यह पूरी तरह से उनकी लापरवाही का मामला है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं, हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली। लेकिन, उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमान, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तांत्रिक के पास से 50 पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने बेटे-दामाद के साथ मिलकर पति को मार डाला:औरैया में कुल्हाड़ी से सिर कूचा, लाश बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फेंका
    Next Article
    फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले बाबा को आर्मी ले गई:आगरा में आंखों का इलाज कराएगी; कहा था- मैं PHD होल्डर, NDA में अफसरों को पढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment