Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की ने सरेआम पीटा, मुंह पर बरसाई चप्पलें:मिर्जापुर में बोली- अब भेज ना मेरी फोटो; तस्वीरें वायरल करने का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में लड़की ने बीच सड़क पर लड़के को चप्पल से पीटा। उसने लड़के का कॉलर पकड़कर 13 सेकंड में गाल पर 7 चप्पल मारे। वह पीटते हुए बोल रही थी- अब भेज मेरी फोटो, अब भेज ना मेरी फोटो। युवक तुलसी चौराहे से गुजर रहा था, तभी लड़की ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उस पर सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद गाली देते हुए उसे पीटने लगी। वारदात के समय लड़की के पिता और भाई वीडियो बनाते रहे। मामला शनिवार दोपहर का कटरा कोतवाली क्षेत्र का है। अब पढ़िए वीडियो में क्या... तुलसी चौक से एक लड़का गुजर रहा था। तभी पीछे से एक लड़की पहुंची। उसने युवक का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उसका हाथ पकड़ा, अपनी चप्पल उतारी और उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बनाने लगे। लड़का इस दौरान खड़ा रहा। उसने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। लड़की उसे पीटते हुए गालियां देती रही। वह बार-बार कहती रही- अब भेज मेरी फोटो, अब भेजना मेरी फोटो। युवक और पिता पर पहले से मुकदमा दर्ज बताया जा रहा है कि युवक और उसके पिता के खिलाफ पहले ही एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। युवक ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है। युवक का दावा- रंजिश के तहत पिटाई करवाई गई युवक के परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल पहले उनके परिवार के एक सदस्य की हत्या हुई थी। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उनका दावा है कि उस मामले में बचाव के लिए रंजिश के तहत लड़की को आगे किया गया। उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया और अब यह पिटाई करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर, आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के रामगंगा में नहाते समय 3 छात्र डूबे:2 को बचाया गया, 1 लापता; जागरण की राख विसर्जन गए थे
    Next Article
    लखनऊ बायोस्कोप ने छठी प्रदर्शनी का किया आगाज:अवध की महिलाओं के योगदान और नजरिए को किया पेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment