Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोको पायलट को पीटने वाली पत्नी पर केस दर्ज:पति की शिकायत पर कार्रवाई, सास से भी की थी मारपीट

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा गांव में एक लोको पायलट पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया है। पति बृजेश मौर्य ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी अनीता मौर्या ने उनके और उनकी मां सरिता देवी के साथ मारपीट की। नवाबगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तब सामने आया जब चार दिन पहले दो अलग-अलग सीसीटीवी वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में बहू अनीता मौर्या अपनी सास सरिता देवी के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। इसमें 30 सेकंड के भीतर तीन थप्पड़ मारने का दृश्य कैद हुआ था। दूसरे वीडियो में अनीता मौर्या अपने लोको पायलट पति बृजेश मौर्य की पिटाई करती दिख रही हैं। वीडियो में वह लाठी-डंडा और बोतल लेकर पति के पीछे दौड़ती हुई भी नजर आ रही हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बहू अनीता द्वारा लगातार पति बृजेश मौर्य और सास सरिता देवी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाओं से वे परेशान हैं। इसी वजह से परिवार के लोग बीते कई दिनों से घर नहीं गए हैं और बाहर रहकर समय बिता रहे हैं। लोको पायलट बृजेश मौर्य वर्तमान में कानपुर रेलवे विभाग में तैनात हैं। उन्होंने एक साल पहले अनीता मौर्या से प्रेम विवाह किया था। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पति बृजेश मौर्य की तहरीर पर अनीता मौर्या के खिलाफ नवाबगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल चुनाव के बाद खुली कोयलाबास सीमा:प्रवेश के लिए पहचान पत्रों की हो रही है जांच, हो रही कड़ी निगरानी
    Next Article
    महोबा में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, जमकर नाचे:जवानों ने अबीर-गुलाल उड़ाया, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment