Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल चुनाव के बाद खुली कोयलाबास सीमा:प्रवेश के लिए पहचान पत्रों की हो रही है जांच, हो रही कड़ी निगरानी

    8 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के कोयलाबास सीमा क्षेत्र में नेपाल चुनाव के कारण बंद किया गया आवागमन 6 मार्च से फिर शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से 2 मार्च की रात से भारत-नेपाल सीमा पर लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस दौरान सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। सीमा खुलने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्रों की गहन जांच की जा रही है।एसएसबी के जवान नेपाल से आने वाले लोगों के दस्तावेजों के साथ-साथ उनके सामान की भी सावधानीपूर्वक तलाशी ले रहे हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। कोतवाली जरवा के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर आने-जाने वाले व्यक्ति के अभिलेखों की जांच अनिवार्य रूप से की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। एसएसबी और पुलिस दोनों एजेंसियां मिलकर सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाश्वत पंडित को UPSC में 481वीं रैंक मिली:दूसरे प्रयास में मिली सफलता, सुल्तानपुर का नाम रोशन; पहले प्रयास में भी इंटरव्यू तक थे पहुंचे
    Next Article
    लोको पायलट को पीटने वाली पत्नी पर केस दर्ज:पति की शिकायत पर कार्रवाई, सास से भी की थी मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment