Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़ाकू विमानों ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखिए तस्वीरें:मेरठ में एयर शो देखने पहुंचे 50 हजार लोग, सिग्नेचर फॉर्मेशन के साथ समापन

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एयर शो के दूसरे दिन रविवार को दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। संडे होने के कारण बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे। दर्शकों में सूर्यकिरण टीम के प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरा सिटिंग एरिया दर्शकों से भर गया। इसके बाद लोग आसपास के खेतों में खड़े होकर भी एयर शो देखते नजर आए। एयर शो के दूसरे दिन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ डीएम, एसएसपी, डीआईजी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। एसएसपी का परिवार भी एयर शो देखने पहुंचा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन और हैरतअंगेज करतब दिखाए। विमानों की तेज रफ्तार और सटीक फॉर्मेशन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। आखिर में सूर्यकिरण टीम ने अपना सिग्नेचर फॉर्मेशन बनाकर एयर शो का शानदार समापन किया। मेरठ एयर शो की तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज योगी का युवा संवाद:सुभारती में युवाओं से करेंगे सीधी बात, नितिन नबीन-पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:ATS ने 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया, संत बोले- मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment