Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा में जेन जेड की भाषा डेलुलू के जरिये सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 28 जुलाई भाजपा और शिवसेना के सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा में ‘जेन जेड’ की के जरिये विपक्ष पर निशाना साधा, वहीं विपक्षी राकांपा (शरद पवार) की सदस्य सुप्रिया सुले ने कहा कि 2029 में पता चलेगा कि यह पीढ़ी किसके साथ है। भाजपा के तेजस्वी सूर्या ने सदन में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि वह ‘जेन जेड’ की में कहना चाहते हैं कि विपक्ष को लगता है कि आज का युवा उनके साथ है, इससे बड़ा ‘डेलुलू’ दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘युवा जानते हैं कि अगर कोई उनके पक्ष में काम कर रहा है तो वह प्रधानमंत्री मोदी और मोदी सरकार है।’’ ‘डेलुलू’ एक इंटरनेट स्लैंग (बोलचाल का शब्द) है, जो अंग्रेजी के शब्द डेल्यूजनल (भ्रम) से बना है और इसका अर्थ ‘‘ख्याली पुलाव पकाना’’ है।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले ने चर्चा में भाग लेते हुए सत्तापक्ष के सदस्यों पर निशाना साधा और कहा, ‘‘ये लोग ‘जेन जेड’ की नयी का इस्तेमाल कर रहे हैं...लेकिन भाजपा के लोगों ने शायद इंस्टाग्राम नहीं देखा। देखा भी होगा तो बोलेंगे नहीं क्योंकि सबके बच्चे हमारी ही ओर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगली पीढ़ी इनके साथ नहीं, हमारे साथ भी नहीं है। हम जिस ‘डेलुलू’ के बारे में बोल रहे हैं न, आप भी उस ‘डेलुलू’ में न रहना कि कि वे आपके साथ हैं।यह जेनरेशन (पीढ़ी) किसके साथ है वह 2029 में पता चलेगा।’’ वहीं, इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे ‘डेलुलू’ हो गया कि प्रदर्शनकारी छात्र उनके साथ आएंगे। ‘जेन जेड’ से अभिप्राय 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी के बच्चों से है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली पुलिस के विशेष अभियान में 12 कथित साइबर अपराधी गिरफ्तार, छह प्राथमिकियां दर्ज
    Next Article
    शासन और हर नीति के केंद्र में आम लोग होने चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष नौकरशाहों से कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment