Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लक्ष्मण जी को फूलों से सजाया, राधा-कृष्ण ने होली खेली:लखनऊ मेयर ने पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, बोलीं- पर्यावरण संरक्षण जरूरी

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम की ओर से पद्मश्री डॉ. एससी राय पार्क (ई-पार्क) में 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल के बाद यह प्रदर्शनी इस बार फिर शुरू की गई है। शनिवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने फीता काटकर पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉल को देखा। मेयर ने बच्चों द्वारा तैयार की गई कलात्मक पुष्प सज्जा को विशेष रूप से सराहा। इसके अतिरिक्त थीम आधारित प्रदर्शनी और महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा- इस प्रकार के आयोजन शहर की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना को सशक्त बनाते हैं। 2 तस्वीरें देखिए… फूलों से सजी कलाकृतियों ने मोहा मन इस फ्लावर शो में ताजे फूलों से बनाई गई आकर्षक कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। मेयर ने सबसे पहले लक्ष्मण जी की फूलों से बनी सुंदर आकृति देखी। इसके बाद होली पर्व को ध्यान में रखते हुए राधा-कृष्ण के होली खेलते हुए दृश्य को पुष्पों से साकार किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही मोर, तितली और पेंगुइन की मनमोहक पुष्प आकृतियां भी प्रदर्शित की गईं। इन सजीव कलाकृतियों को देखकर महापौर अभिभूत हो उठीं और उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष इस प्रदर्शनी को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 24 वर्गों में 262 श्रेणियों की प्रतियोगिता इस वर्ष की प्रतियोगिता 24 वर्गों एवं 262 श्रेणियों के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। शहर के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों तथा आम नागरिकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया है। प्रतियोगिता में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों को सजीव फल, फूल और सब्जियों की जानकारी देना है, ताकि वे प्रकृति के प्रति रुचि विकसित कर सकें और हरियाली के महत्व को समझ सकें। पुरस्कार वितरण और समापन समारोह प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विनर कप/शील्ड प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त समस्त वर्गों में सर्वाधिक पुरस्कार विजेता को विनर कप के साथ ₹2100 का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। हर वर्ग में शील्ड कप एवं प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। यह पुष्प प्रदर्शनी रविवार शाम 4 बजे समापन समारोह के साथ संपन्न होगी, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेता पर चाकू से वार:रिश्तेदार ने पुरानी रंजिश में किया हमला, हालत नाजुक
    Next Article
    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस:मिड-डे मील में पानी मिले दूध पर मांगा जवाब, जांच के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment