Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लकड़ी लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला:बायां हाथ बुरी तरह जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला जंगल के किनारे लकड़ी लेने गई थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों और वनकर्मियों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। यह घटना शुक्रवार को मूर्तिहा इलाके में हुई। सुरजीपुरवा गांव की रहने वाली शांति देवी जंगल के पास लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं। तेंदुए ने उनके बाएं हाथ पर हमला कर उसे बुरी तरह चबा डाला। महिला की चीख सुनकर पास से गुजर रहे वनकर्मी और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल शांति देवी को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा शांति देवी का इलाज किया जा रहा है। कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि महिला अकेले जंगल में लकड़ी लेने गई थी। पास में ही वन विभाग का कार्य चल रहा था, जिसके कारण वनकर्मियों और अन्य लोगों ने समय रहते महिला की जान बचा ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से दरिंदगी और रेप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद CP को तलब किया, पुलिस ने रेप की धारा नहीं जोड़ी
    Next Article
    11वीं की छात्रा ने कुएं में कूदकर की सुसाइड:ललितपुर में 6 युवकों पर FIR, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment