Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़कियों ने सिपाही को पकड़कर पीटा, वर्दी फाड़ी:सुल्तानपुर में मोबाइल छीना; छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शनिवार रात छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने आए पुलिसकर्मियों से लड़कियों ने मारपीट की। सिपाही का गला पकड़कर खींचा, वर्दी फाड़ दी। उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। वह कहते रहे- बिना वारंट के घर में कैसे घुसे, महिलाओं को कैसे मारा, योगी राज में ये सब क्या हो रहा है? पुलिस ने 8 नामजद और 5 अज्ञात समेत 13 पर केस दर्ज किया है। मामला धम्मौर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… पहले पढ़िए वीडियो में क्या है... वीडियो में दिख रहा है कि एक सिपाही को घर के अंदर 3 लड़कियों और एक महिला ने पकड़ रखा है। वह सिपाही को गले से पकड़कर खींचती हैं। इस दौरान उसकी वर्दी फट जाती है। लड़कियों ने कॉन्स्टेबल अंकुश चौधरी का मोबाइल भी छीन लिया। इस दौरान वीडियो बना रहा शख्स बार-बार कहता है- महिला पुलिस लेकर आना चाहिए था। ये देखिए बिना वारंट के 4 लोग घर में घुस रहे हैं। इस बीच दूसरा पुलिसकर्मी लड़कियों के हाथ से साथी पुलिसकर्मी को छुड़ाकर बाहर खींचकर लाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। उन्होंने पुलिसकर्मी का मोबाइल वापस कराया। लड़की ने दर्ज कराई थी छेड़खानी की शिकायत उधनपुर में अंकित यादव 27 मार्च को अपने नाना जगन्नाथ यादव के घर आया था। उसकी नानी की मौत हो गई थी। 28 मार्च की शाम 5 बजे गांव की ही एक लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंकित उसके साथ लगातार छेड़खानी कर रहा है। उसे भगा ले जाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस के साथ मारपीट शिकायत पर धम्मौर थाना पुलिस की एक टीम रात 8 बजे आरोपी अंकित को पकड़ने मौके पर पहुंची। पुलिस टीम में SI राजकुमार सिंह, कांस्टेबल संजय यादव और कांस्टेबल अंकुश शामिल थे। पुलिस ने जैसे ही अंकित को हिरासत में लेने का प्रयास किया, उसके परिजनों और घर की लड़कियां और महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट होने लगी। मारपीट में सिपाही अंकुश चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। मारपीट में पुलिसकर्मी चोटिल हुए धम्मौर थाना प्रभारी रजत पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक राजकुमार यादव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 8 नामजद और 5 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था सामान्य है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अंकित के ननिहाल वालों का दावा है कि उसने आरोप लगाने वाली लड़की से कोर्ट मैरिज की है। कल जब लड़की के परिवार को पता चला तो दबाव बनाने के लिए शिकायत कर दी। पुलिस रात में घर आई और महिलाओ से मारपीट करने लगी। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या, घर से खींचकर ले गए दबंग; लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरी बॉडी, मेरी मर्जी', पुलिस हमको कैसे देखेगी:लखनऊ में LGBTQIA समुदाय सड़कों पर, बोले- हमारी फीलिंग समझिए
    Next Article
    अयोध्या में तेज हुई गेहूं की कटाई-मड़ाई:30 मार्च से शुरू होगी सरकारी खरीद, जिले में 1 लाख 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुई है गेहूं की खेती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment