Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LKG छात्र का अपहरण, 6 घंटे में सकुशल बरामद:रिश्ते के भाई ने 12 लाख की फिरौती मांगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में एलकेजी के छात्र विवान उर्फ वासु का 12 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने छह घंटे के भीतर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छात्र का रिश्ते का भाई भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि अपहरण की साजिश छात्र के रिश्ते के भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने छात्र के पिता की मृत्यु के बाद मिली बीमा राशि के लालच में उसका अपहरण कर फिरौती मांगी थी। मूलरूप से धनौरा मार्ग स्थित गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी हरपाल सिंह का परिवार वर्ष 2014 में अमरोहा-नौगावां सादात मार्ग स्थित गांव याहियापुर में आकर बस गया था। हरपाल सिंह के बेटे अवनीश उर्फ सौरभ नोएडा में इंजीनियर थे, जिनकी वर्ष 2021 में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी डॉली यादव और दो बेटे सार्थक उर्फ कृष्णा (10) तथा विवान उर्फ वासु (5) हैं। विवान गांव ढक्का स्थित एक पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विवान अपने घर के बाहर मोबाइल देख रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद जब उसकी मां डॉली बाहर आईं तो बेटे को गायब देखकर घबरा गईं और उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, दोपहर करीब 1:45 बजे डॉली के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने विवान के अपहरण की जानकारी देते हुए उसे छोड़ने के बदले 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पुलिस को सूचना देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीसामऊ पुलिस ने दीनू गैंग के मेंबर को किया अरेस्ट:अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहा था, 25 हजार का इनाम था
    Next Article
    न्यूजीलैंड विमेंस पेसर ली ताहूहू का वनडे क्रिकेट से संन्यास:व्हाइटफर्न्स की टॉप विकेट टेकर रहीं; कहा- टी-20 वर्ल्ड कप अगला टारगेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment