Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाखों के गहनों की लूट की सूचना झूठी निकली:अमेठी में भतीजे को पैसे न देने के लिए गढ़ी थी कहानी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के जगदीशपुर थानाक्षेत्र में लाखों रुपए के गहनों की लूट की सूचना पुलिस जांच में झूठी पाई गई। एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने अपने भतीजे को ज्वैलरी बिक्री के पैसे न देने के लिए यह मनगढ़ंत कहानी रची थी। शिवप्रसाद (65), निवासी उत्तरगांव, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी ने 112 पर सूचना दी थी कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें पीछे से धक्का मारकर सोने-चांदी से भरा उनका झोला लूट लिया। उन्होंने आठ लाख रुपए के जेवरात लूटे जाने का दावा किया था। सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रास्ते में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन घटना के समय किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का आना-जाना नहीं पाया गया। पुलिस ने आवेदक शिवप्रसाद से गहन पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि शिवप्रसाद की कोई संतान नहीं है और वह कठौरा में ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं। उन्होंने जगदीशपुर कस्बे में अपने भतीजे विनय ज्वैलर्स की दुकान से ज्वैलरी बेचने के लिए ली थी। शिवप्रसाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने भतीजे को ज्वैलरी बिक्री के पैसे वापस न करने पड़ें, इसलिए 112 पर झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने शिवप्रसाद को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड मूल्यांकन 18 मार्च से होगी शुरू:जौनपुर में पांच केंद्र, परीक्षकों ने दर्ज कराई उपस्थिति
    Next Article
    संभल में मौसम बदला, AQI 172 पहुंचा:न्यूनतम 18 अधिकतम 30 डिग्री, बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment