Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस-प्रशासन तैनात:संभल कल्कि नगरी बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी, बॉक्स फॉर्मेट में रवाना

    12 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के अवसर पर संभल कल्कि नगरी 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठी है। गोमुख, हरिद्वार और बृजघाट से कावड़ लेकर संभल पहुंच रहे लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों को 'बॉक्स फॉर्मेट' में सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। जनपद के चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है। असमोली सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। देखें, 5 तस्वीरें… लाखों शिवभक्तों के लिए जनपद संभल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भंडारे और विश्राम स्थल बनाए गए हैं। शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा भी की जा रही है। भगवान भोलेनाथ के जयकारों और भजनों के साथ पैदल चल रहे कांवड़िए शिवभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस वर्ष महिलाओं और युवतियों की संख्या भी अधिक देखी जा रही है। जनपद संभल से बदायूं जाने वाले कांवड़िए भी इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। शनिवार को जनपद संभल के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर शिव भक्ति की आस्था उमड़ पड़ी। रविवार को भोर से ही संभल के छह प्रमुख मंदिरों पर मेले का आयोजन होगा। इनमें संभल कोतवाली क्षेत्र का श्रीकृष्णेश्वरनाथ महादेव सूर्यकुंड, थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन स्थित श्रीपातालेश्वर महादेव एवं चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, थाना नखासा क्षेत्र के गांव फतेहपुर भाऊ का श्रीप्रकेटेश्वर महादेव मंदिर, थाना असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित शिव मंदिर और थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर शामिल हैं। यातायात सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि कावड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद में 17 रूट डायवर्जन किए गए हैं, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय अधिकारी ने जैथरा, अवागढ़ विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के निर्देश दिए
    Next Article
    कौशांबी मेडिकल कॉलेज में ह्दयसेतू जागरूकता:हार्ट अटैक मरीजों को जल्द और निःशुल्क उपचार पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment