Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी मेडिकल कॉलेज में ह्दयसेतू जागरूकता:हार्ट अटैक मरीजों को जल्द और निःशुल्क उपचार पर जोर

    14 hours ago

    1

    0

    कौशांबी स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के लेक्चर थियेटर-2 में शनिवार को ह्दयसेतू (एसटीईएमआई) केयर नेटवर्क पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य हार्ट अटैक के मरीजों को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करना है। सेमिनार को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल हार्ट अटैक के मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। उन्होंने प्रारंभिक लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी, जिनमें छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य ने आगे बताया कि ऐसे मरीजों को अस्पताल लाने पर तत्काल ईसीजी किया जाता है। रिपोर्ट को हब सेंटर मोतीलाल नेहरू, प्रयागराज भेजा जाता है ताकि अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श मिल सके। इसके बाद जीवनरक्षक इंजेक्शन लगाकर मरीज को प्रयागराज के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग में रेफर कर दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शुक्ला, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश, उप प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, सह-आचार्य डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. रविरंजन सिंह, डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, डॉ. शारदा सिंह, सहायक आचार्य डॉ. अंकित कुमार तिवारी, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आत्मिक सिंह, डॉ. संदीप कुमार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार और एमबीबीएस बैच 2024-25 के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस-प्रशासन तैनात:संभल कल्कि नगरी बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी, बॉक्स फॉर्मेट में रवाना
    Next Article
    महोबा में इसरो की 40 ग्रामीण स्पेस लैब तैयार:पहली लैब का उद्घाटन 16 फरवरी को, इसरो डायरेक्टर नीलेश देसाई करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment